Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Special Train : दीपावली-छठ पूजा के लिए बुक कर लें अपनी सीट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Special Train : दीपावली-छठ पूजा के लिए बुक कर लें अपनी सीट, यहां देखें पूरी लिस्ट

त्योहारों की छुट्टी में घर जाना है लेकिन ट्रेन में टिकट को लेकर मारामारी चल रही है। खासतौर पर नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के समय ट्रेन में एक भी सीट खाली नहीं है। ऐसी स्थिति में क्या किया जाए...। भारतीय रेलवे ने प्रवासियों की इस समस्या को समझते हुए हर साल की तरह इस साल भी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। भारतीय रेलवे ने 7 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है।

Indian train

बता दें, इस साल 24 अक्टूबर को दशहरा, 12 नवंबर को दीपावली और 17 नवंबर को डाला छठ पर्व मनाया जाएगा। जिन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गयी है वे खासतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेंगी।

स्पेशल ट्रेनों की सूची :-

ट्रेन नंबर कब से कब तक
05537/05538 दरभंगा-दौराई 7 अक्टूबर से 10 दिसंबर
01654 श्री वैष्णोदेवी कटरा-वाराणसी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से 26 नवंबर (साप्ताहिक रविवार)
01653 वाराणसी-श्री वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से 28 नवंबर (साप्ताहिक मंगलवार)
04645 बरौनी एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर (साप्ताहिक शुक्रवार)
04518 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस 02 से 30 नवंबर तक (साप्ताहिक गुरुवार)
04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 03 नवंबर से 01 दिसंबर (साप्ताहिक शुक्रवार)
04530 भटिंडा-बनारस एक्सप्रेस 05 से 29 नवंबर तक (साप्ताहिक बुधवार)
04529 बनारस-भटिंडा एक्सप्रेस 06 से 11 नवंबर तक (साप्ताहिक गुरुवार)
04060 आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस 07 से 28 नवंबर तक (प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार)
04080 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस 06 से 11 नवंबर तक (प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शनिवार)
04079 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 07 नवंबर से 01 दिसंबर (हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार)
04488 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस 04 से 25 नवंबर तक (साप्ताहिक शनिवार)
04487 गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस 05 से 26 नवंबर तक (साप्ताहिक रविवार)
04646 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 19 अक्टूबर से 30 नवंबर (साप्ताहिक गुरुवार)
04059 जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस 8 नवंबर से 29 नवंबर तक (हर बुधवार और शनिवार)

इसके साथ ही बरेली जं. से गुजरने वाली 14207 प्रतापगढ़ वाया बरेली-दिल्ली और 14208 दिल्ली वाया बरेली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस और 14205 अयोध्या कैंट वाया बरेली-दिल्ली और 14206 दिल्ली वाया बरेली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में अतिरिक्त 1-1 स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला लिया गया है। संभावना है कि इससे त्योहारों के समय वेटिंग लिस्ट पर चल रहे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+