मार्च-अप्रैल का महीना आते ही लोग घूमने जाने के लिए नयी जगहों की तलाश करने लगते हैं, क्योंकि इस समय स्कूल-कॉलेज में गर्मी की छुट्टियां होने के साथ ही बोर्ड परीक्षाएं भी खत्म हो जाती है। ऐसे में रोजमर्रा की बोरिंग जिंदगी से कुछ दिनों की राहत के लिए लोग पहाड़ों, जंगलों व समुद्रतटों का रूख करते हैं। जो लोग तमिलनाडु के नीलगिरी में घूमने आते हैं, उनके लिए टॉय ट्रेन की सवारी एक Must Have अनुभव होता है।
इस साल नीलगिरी में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए दक्षिण रेलवे के सलेम डिवीजन के पास काफी कुछ खास है। दक्षिण रेलवे ने इस साल स्पेशल माउंटेन ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

पर्यटकों के लिए Summer Gift
गर्मी के मौसम में तमिलनाडु के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी अधिक होती है। इसमें देसी के साथ-साथ बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही दक्षिण रेलवे (Southern Railways) ने नीलगिरी में स्पेशल माउंटेन ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। तमिलनाडु में स्पेशल टॉय ट्रेन मेट्टूपलयम-ऊटी-कून्नूर के बीच चलेगी। 29 मार्च से 1 जुलाई 2024 तक स्पेशल टॉय ट्रेन का संचालन करने का फैसला दक्षिण रेलवे ने लिया है।
विदेशी पर्यटकों से भर जाती है नीलगिरी

मेट्टूपलयम-ऊटी-कुन्नूर के बीच यह स्पेशल टॉय ट्रेन आवाजाही करने वाली है। 29 मार्च से 1 जुलाई के बीच स्पेशल माउंटेन ट्रेन का संचालन किया जाएगा। माना जाता है कि अप्रैल और मई के महीने में तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं, जिन्हें आकर्षित करने के लिए ही खासतौर पर इस समय स्पेशल टॉय ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया गया है।
कब-कब चलेगी स्पेशल टॉय ट्रेन
29 मार्च से 1 जुलाई के बीच स्पेशल टॉय ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है। नीलगिरी के पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरने वाली यह टॉय ट्रेन UNESCO की विश्व धरोहर में शामिल है। पूरे रास्ते के दौरान नीलगिरी टॉय ट्रेन कुल 206 ब्रिज और 16 सुरंगों से होकर गुजरती है, जो यहां के प्राकृतिक नजारों को और भी रोमांचक बना देती है। सप्ताह में 4 दिन मेट्टुपलयम-ऊटी-कुन्नूर स्पेशल टॉय ट्रेन का संचालन किया जाएगा। स्पेशल टॉय ट्रेन कुन्नूर और कुन्नूर-ऊटी के बीच सप्ताह में 4 दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी।



Click it and Unblock the Notifications


