Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Traffic Advisory : गणेश विसर्जन को लेकर मुंबई, पुणे, नोएडा व गाजियाबाद में कौन से रास्ते बंद-जानें विकल्प!

Traffic Advisory : गणेश विसर्जन को लेकर मुंबई, पुणे, नोएडा व गाजियाबाद में कौन से रास्ते बंद-जानें विकल्प!

10 दिनों तक बड़े ही धूम-धाम के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा के बाद अब बाप्पा को अपने लोक वापस लौटना है। मुंबई समेत देशभर के सभी शहरों में गणपति विसर्जन की तैयारियां चल रही हैं। गणपति विसर्जन की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम होना भी स्वाभाविक सी प्रक्रिया ही है।

गणपति विसर्जन की वजह से आम लोगों को ज्यादा समस्याएं न हो, इसे ध्यान में रखते हुए मुंबई और नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने खास आज (17 सितंबर) के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है।

ganesh visarjan traffic advisroy

आइए जान लेते हैं इस बारे में विस्तार से -

मुंबई की ट्रैफिक एडवाइजरी

उदया तिथि में 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी होने के कारण अधिकांश गणेश मंडल विसर्जन भी 17 सितंबर को ही करने वाले हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कई रास्तों को बंद और कुछ को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया है -

कौन से रास्ते रहेंगे बंद -

दक्षिण मुंबई (South Mumbay)

कोलाबा - नथालाल पारेख मार्ग, कैप्टन प्रकाश पेथे मार्ग और रामभाऊ सल्गांवकर मार्ग बंद रहेगा।
CSMT के बाहर - महापालिका मार्ग बंद रहेगा।

ईस्टर्न फ्रीवे, पी डी'मेल्लो रोड, CSMT जंक्शन, प्रिंसेस स्ट्रीट - कोई पाबंदी नहीं।

कोस्टल रोड - 18 सितंबर तक 24 घंटे के लिए खुली रहेगी। ताकि उत्तर और दक्षिण मुंबई के बीच का संपर्क आसानी से बना रहे।

traffic advisory for ganesh visarjan

17 और 18 सितंबर को पुणे में भी लागू रहेगी ट्रैफिक एडवाइजरी

गणेश विसर्जन के लिए जो रास्ते रहेंगे बंद

शिवाजी रोड - काकासाहेब गडगील मूर्ति से जेढ़ा चौक (17 सितंबर को सुबह 7 से 18 सितंबर को जुलूस खत्म होने तक)।
लक्ष्मी रोड - संत कबीर चौर से अल्का टॉकिज चौक (सुबह 7 बजे से)
बाजीराव रोड - बजाज स्टैच्यू चौक से फुटका बुरुज चौक (रात 12 बजे से)
कुमठेकर रोड - तिलक चौक से चितले कॉर्नर चौक (दोपहर 12 बजे से)
गणेश रोड - दारुवाला ब्रिज से जीजामाता चौक (सुबह 10 बजे से)
केल्कर रोड - बुधवार चौक से अल्का टॉकिज चौक (सुबह 10 बजे से)
तिलक रोड - जेढे चौक से तिलक चौक (सुबह 9 बजे से)
शास्त्री रोड - सेनदत्ता चौकी से अल्का टॉकिज चौक (रात 12 बजे से)
जंगली महाराज रोड - झांसी रानी चौक से खाडोजी बाबा चौक (शाम 4 बजे)
कर्वे रोड - नल स्टॉप चौक से कंडोजी बाबा चौक (शाम 4 बजे से)
फरगस्सन कॉलेज रोड - कंडोजी बाबा चौक से फरगस्सन कॉलेज मेन गेट (शाम 4 बजे से)
भंडारकर रोड - पीवाई जिमखाना से गुडलक चौक और नटराज चौक (शाम 4 बजे से)
पुणे-सातारा रोड - वोल्का चौक से जेढ़े चौक (17 सितंबर को शाम 4 से जुलूस खत्म होने तक)
सोलापुर रोड - सेवन लव्स चौक से जेढ़े चौक (शाम 4 बजे से)
प्रभात रोड - डेक्कन पुलिस स्टेशन से शेलर मामा चौक (शाम 4 बजे से)
बगडे रोड - सोन्या मारुति चौक से फडके हौड चौक (सुबह 9 बजे से)
गुरु नानक रोड - जेवजी बाबा चौक से हमखेखान चौक होकर गोविंद हलवाई चौक (सुबह 9 बजे से)

दो-पहिया और चार-पहिया वाहनों की पार्किंग

  • न्यू इंग्लिश स्कूल, तिलक रोड
  • शिवाजी अखाड़ा पार्किंग रोड
  • देसाई कॉलेज - पुलिस पार्किंग
  • हमलवाडा, पत्रेया मारुति चौक रोड
  • गोगेट स्कूल
  • एसपी कॉलेज
  • रिवरबेड (भीडे ब्रिज से गडगील ब्रिज)
  • पेशवा रोड
  • राणाडे रोड
  • पीएमपीएमएच मैदान पुरम चौक
  • पेशवा पार्क, सरसबाग
  • हरजीवन अस्पताल के सामने, सवरकर चौक
  • पाटिल पार्किंग प्लाजा
  • कांग्रेस हाउस रोड
  • पार्वती से डांडेकर ब्रिज
  • डांडेकर ब्रिज से गणेश माला
  • गणेश माला से राजाराम ब्रिज
  • नीलयम टॉकिज
  • विमलाबाई गरवारे हाई स्कूल
  • आबासाहेब गरवारे कॉलेज
  • संजीवनी मेडिकल कॉलेज ग्राउंड
  • आप्टे प्रशाला
  • फरग्गसन कॉलेज
  • जैन हॉस्टेल बीएमसीसी रोड मैदान
  • मराठावाडा कॉलेज
  • न्यू इंग्लिश रमणबाग
  • जीओईपी मैदान
pune ghaziabad traffic advisory

नोएडा में जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

नोएडा में गणेश विसर्जन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी किया है। बता दें, नोएडा में 17 सितंबर की सुबह 9 से रात 9 बजे तक विभिन्न घाटों जैसे यमुना नदी कालिंदी मार्ग, हिंडन नदी कुलेशरा, हिंडन नदी किसान चौक आदि में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना निश्चित किया गया है।

रूट डायवर्जन -

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर से से दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा केंद्र की ओर मोड़ दिया जाएगा। ये गाड़ियां DND/चिल्ला होते हुए अपने गंतव्यों की ओर बढ़ सकेंगी।
  • सेक्टर-37 से कालिंदी बॉर्डर की ओर जाने वाली गाड़ियों को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा केंद्र की ओर मोड़ दिया जाएगा। ये गाड़ियां DND/चिल्ला होते हुए अपने गंतव्यों की ओर जा सकेंगी।
  • कालिंदी बॉर्डर से सेक्टर -37 की ओर जाने वाली गाड़ियां कालिंदी बॉर्डर से यू-टर्न कर दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये गाड़ियां आश्रम होकर अपने रास्ते जा सकेंगी।
  • सूरजपुर से कुलेशरा हिंडन नदी की ओर जाने वाली यातायात को कच्ची सड़क तिराहा से चौगानपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये गाड़ियां बिसरख हनुमान मंदिर होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगी।
  • फेज - 2 से हिंडन नदी की ओर जाने वाली गाड़ियों को फेज -2 से ककराला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये गाड़ियां सौरखा, बिसरख हनुमान मंदिर होकर अपने रास्ते पर आगे बढ़ेंगी।
  • किसान चौक से पर्थला की ओर जाने वाली गाड़ियां किसान चौक से बिसरख की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। यह यातायात बिसरख से सौरखा होकर पर्थला के रास्ते अपने गंतव्यों की ओर जाएंगी।
  • पर्थला से किसान चौक की ओर आने वाले यातायात को पर्थला गोल चक्कर से सौरखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये गाड़ियां सौरखा बिसरख से होकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ेंगी।

गाजियाबाद में भी ट्रैफिक एडवाइजरी

16 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक गणेश विसर्जन को लेकर गाजियाबाद में भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है। इस बारे में गाजियाबाद के एडीसीपी पीयूष सिंह ने बताया कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए ही ट्रैफिक प्लान बनाए गये हैं। जरूरत के आधार पर डायवर्जन प्लान में बदलाव भी किये जा सकते हैं।

कौन से रास्ते बंद रहेंगे

  • मेरठ से आने वाले कमर्शियल वाहनों और बसों को मोदीनगर, मुरादनगर गंग नहर की तरफ से एंट्री नहीं मिलेगी। इन वाहनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 से होकर निकलना होगा।
  • मोदीनगर से आने वाले सभी वाहनों को मुरादनगर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को राज चौपला से हापुड़ होते हुए डीएमई और एनएच-9 से निकलना होगा। एएलटी की ओर से मेरठ रोड को भारी वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। इस रूट के वाहनों को भी एनएच-9 से निकलना होगा।
  • मेरठ जानी, नानू से मुरादनगर गंग नहर से भी कमर्शियल वाहनों को रोक दिया जाएगा। पाइप लाइन रास्ते पर टीला मोड़ से भारी वाहनों व बसों को लोनी तिराहा से निकाला जाएगा। ईस्टर्न पेरिफेरल पर भारी वाहनों के आने पर रोक रहेगी।
  • तुलसी निकेतन भोपुरा और अप्सरा बॉर्डर दिल्ली से आने वाले वाहन गाजियाबाद में प्रवेश नहीं करेंगे। इन्हें गाजीपुर मंडी से होते हुए एनएच-9 के जरिए निकाला जाएगा।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+