Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या में राम की पैड़ी पर बनेगा मुंबई के जुहू जैसा 'चौपाटी', सरयू किनारे होगा Beach

अयोध्या में राम की पैड़ी पर बनेगा मुंबई के जुहू जैसा 'चौपाटी', सरयू किनारे होगा Beach

अयोध्या में रामलला की स्थापना के बाद से विकास को मानों पंख लग गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या में अब जल्द ही मुंबई के जुहू चौपाटी के तर्ज पर चौपाटी तैयार किया जाएगा। यह चौपाटी सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर तैयार किया जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही पहला अनुदान भी मंजूर कर लिया है।

sarayu ram ki pairi

अयोध्या विकास प्राधिकरण सरयू नदी के किनार राम की पैड़ी को एक शानदार चौपाटी में परिवर्तित करता चाहती है जहां लोग स्वच्छता के साथ अयोध्या में मिलने वाले प्रमुख व्यंजनों का आनंद उठा सकें। मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए आवास विभाग ने ADA की इस परियोजना के पहले चरण के लिए 2.78 करोड़ रुपए की मंजूरी भी दे दी है। बताया जाता है कि इस परियोजना को पूरा करने में करीब 5.57 करोड़ रुपए का खर्च हो सकता है।

बता दें, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गयी है। वर्तमान समय में हर दिन करीब 5 से 6 लाख लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकार कम खर्च में श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ देने की कोशिश कर रही है। सरयू के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर अभी तक कोई विकासात्मक कार्य नहीं हुआ था।

saryu ghat ayodhya

इसलिए इस जगह को चौपाटी के तर्ज पर विकसित करने की योजना बनायी गयी है। यहां छोटी-छोटी स्थायी व अस्थायी दुकानें बनायी जाएंगी। इन दुकानों पर अयोध्या के लोकल व्यंजनों के साथ-साथ अन्य चीजें भी मिलेंगी। इस जगह का सौन्दर्यीकरण तो किया ही जाएगा साथ ही इस बात का भी खास ख्याल रखा जाएगा, ताकि इधर-उधर गंदगी न फैल सकें।

बता दें, राम की पैड़ी ही वह स्थान है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां भगवान राम ने जल समाधि ली थी। राम की पैड़ी पर कुछ जगहें ऐसी भी होंगी जहां सिर्फ चबुतरे बनाए जाएंगे ताकि लोग यहां बैठकर शांति से कुछ वक्त सरयू तट पर बीता सकें। कुछ जगहों पर आधुनिक तरीके से ठेले की डिजाइन में दुकानें लगायी जाएंगी। गंदगी को फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखवाया जाएगा। बताया जाता है कि चौपाटी के तर्ज पर राम की पैड़ी को विकसित करने के लिए आवंटित राशि की पहली किस्त खर्च होने के बाद दूसरी किस्त भी जारी की जाएगी।

More News

    Read more about: uttar pradesh ayodhya ram mandir
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+