Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सामने आया वंदे भारत मेट्रो का First Look, जानिए किन खूबियों से होगा लैस!

सामने आया वंदे भारत मेट्रो का First Look, जानिए किन खूबियों से होगा लैस!

वंदे भारत मेट्रो का पहला लुक सामने आ चुका है। वंदे भारत मेट्रो, जो कम दूरी का वंदे भारत एक्सप्रेस होगा, का पहला लुक पंजाब के कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री से सामने आया है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर वंदे भारत मेट्रो के फर्स्ट लुक का वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत मेट्रो कोच का निर्माण कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री और चेन्नई के इंटिग्रल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। हाल ही में कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री से वंदे भारत मेट्रो का पहला रेक ट्रायल रन के लिए बाहर आया है।

vande bharat metro first look

बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के बाद ही इस साल जून अथवा जुलाई में वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो सकता है। वंदे भारत मेट्रो, वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही एक ऑटोमेटेड मेट्रो होगी जिसके लिए किसी लोकोमोटीव की जरूरत नहीं होगी। वंदे भारत मेट्रो को छोटी दूरी में चलने वाली EMU ट्रेनों के स्थान पर चलाने की योजना है, जो यात्रियों को कम समय में आरामदायक सफर का आनंद दे सकें।

क्या होंगी इसकी खूबियां

  • वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों में वहीं खासियतें होंगी, जो वर्तमान में अलग-अलग शहरों में चलने वाली मेट्रो में होती है।
  • सामान्य मेट्रो की तरह ही वंदे भारत मेट्रो में भी यात्रियों के बैठने और खड़े होने का प्रावधान होगा।
  • वंदे भारत मेट्रो लगभग 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी जो मेनलाइन पर चलने वाली EMU ट्रेनों से अधिक तेज होगी।
  • सामान्य मेट्रो की तरह ही वंदे भारत मेट्रो भी पूरी तरह से एयर कंडिशंड होगी।
  • वंदे भारत मेट्रो के कोच आपस में जुड़े होंगे जिससे यात्री दो कोच के बीच आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।
  • वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों में यात्रियों के लिए ऑटोमेटिक एंट्री व एग्जिट डोर, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, कवच ट्रेन एंटी कोलिजन सिस्टम, रूट इंडिकेटर, चौड़ी खिड़कियां आदि की सुविधाएं होंगी।
  • इन मेट्रो में सीसीटीवी कैमरा, इमरजेंसी टॉक बैक यूनिट, मॉड्यूलर टॉयलेट जिसमें वैक्यूम इवैकुएशन सिस्टम है, आग का पता लगाने के लिए ऑटोमेटिक सिस्टम और अलार्म सिस्टम की सुविधाएं भी होंगी।
  • रूट की मांग के आधार पर नयी वंदे भारत मेट्रो में 16 अथवा 18 कोच होंगे, जिसका निर्धारण रेलवे की तरफ से किया जाएगा।
  • वंदे भारत मेट्रो के हर कोच में 100 यात्रियों के बैठने और 200 यात्रियों के खड़े होने की जगह होगी।
trial run of vande bharat metro

किस-किस रूट पर चलेगी वंदे भारत मेट्रो

  • आगरा-मथुरा
  • दिल्ली-रेवाड़ी
  • लखनऊ-कानपुर
  • तिरुपति-चेन्नई
  • भुवनेश्वर-बालासोर

More News

Read more about: vande bharat train travel india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+