Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वृंदावन की बरसो पुरानी मांग होगी पूरी - बनेगा 15 किमी लंबा बाईपास

वृंदावन की बरसो पुरानी मांग होगी पूरी - बनेगा 15 किमी लंबा बाईपास

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में भक्त हर साल पहुंचते रहते हैं। पिछले कुछ सालों के दौरान यहां निजी अथवा किराए की गाड़ियों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इस वजह से यहां जाम की समस्या अब आम सी बनती जा रही है।

पिछले लंबे समय स्थानीय और यहां दर्शन के लिए आने वाले तीर्थ यात्री इस समस्या का समाधान करने की मांग राज्य सरकार से कर रहे थे। आखिरकार राज्य सरकार ने अब श्रद्धालुओं की इस मांग को स्वीकार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन में 15 किमी लंबा बाईपास (Bypass) बनाया जाएगा, जिससे लोगों को जाम में फंसने की परेशानी से निजात मिल सकें।

vrindavan bypass

News 18 की एक रिपोर्ट की मानें तो वृंदावन में अब 15 किमी लंबा बाईपास बनाया जाएगा। 6 लेन वाला यह बाईपास दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-19 और यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ेगा। इस बाईपास के बन जाने से वृंदावन में आवाजाही करना न सिर्फ आसान हो जाएगा बल्कि इससे शहर में जाम की परेशानी से मुक्ति जाएगी।

बताया जाता है कि यह बाईपास वृंदावन के लिए रिंग रोड का काम करेगा। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के साथ मिलकर इस बाईपास को बनाने का रोडमैप भी तैयार कर लिया है।

कहां से शुरू होगा हाईवे

बताया जाता है कि वृंदावन हाईवे, जैंत से शुरू होकर रामताल से होते हुए वृंदावन बाईपास यमुनापार से होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 101 पर जुड़ेगा। 6 लेन चौड़ा और 15 किमी लंबा इस हाईवे के निर्माण का आनुमानिक खर्च 1000 करोड़ रुपए हो सकता है। इसमें भूमि अधिग्रहण में खर्च होने वाली राशि शामिल नहीं है। इस बाईपास के बन जाने से दिल्ली, आगरा, नोएडा, बरेली से आने वाले श्रद्धालु मथुरा में शहर में प्रवेश किये बिना ही सीधे वृंदावन पहुंच सकेंगे। बता दें, वृंदावन देश के बड़े तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां हर साल लगभग 2 करोड़ श्रद्धालु बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

vrindavan banke bihari temple

वृंदावन के प्रमुख मंदिर

  • श्री बांकेबिहारी मंदिर
  • श्री राधा बल्लभ मंदिर
  • राधादामोदर मंदिर
  • राधा श्याम सुंदर मंदिर
  • राधा गोपीनाथ मंदिर
  • राधारमण मंदिर
  • मदन मोहन मंदिर
  • गोकुलानंद मंदिर
  • गोविंददेव मंदिर
  • सेवाकुंज मंदिर
  • निधिवन
  • रंग जी मंदिर
  • कात्यायनी मंदिर
  • गोपेश्वर मंदिर
  • इस्कॉन मंदिर
  • प्रेम मंदिर
  • मां चामुंडा मंदिर
  • कृष्णकाली पीठ मंदिर

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+