Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वृंदावन को जल्द मिलेगा ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा, यमुना तट पर बनेगी विशाल ओपन पार्किंग

वृंदावन को जल्द मिलेगा ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा, यमुना तट पर बनेगी विशाल ओपन पार्किंग

बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में वैसे श्रद्धालु भी होते हैं, जो अपने वाहनों से वृंदावन जाना पसंद करते हैं। खासतौर पर सप्ताहांत के दौरान वृंदावन में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या की वजह से ट्रैफिक जाम की बड़ी विकट समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस वजह से न सिर्फ बाहर से जाने वाले श्रद्धालुओं को बल्कि वृंदावन के स्थानीय निवासियों को भी बड़ी मुश्किल होती है। लेकिन...

अब लगता है वृंदावन को सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या से जल्द छुटकारा मिलने वाला है।

vrindavan open parking near yamuna bank

सड़कों पर होने वाले ट्रैफिक जाम का एक मुख्य कारण पार्किंग की समस्या भी होती है। पार्किंग उपलब्ध नहीं होने पर लोग सड़कों के किनारे जहां-तहां अपनी गाड़ियां खड़ी करने पर मजबूर हो जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और वृंदावन तथा बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने बेहद जरूर फैसला लिया है।

Times Now Hindi की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार YEIDA ने यमुना नदी के तट पर एक विशाल ओपन पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा था जिसे मंजूरी मिल चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार यमुना प्राधिकरण द्वारा यमुना नदी के किनारे 12 हेक्टेयर के क्षेत्र में ओपन पार्किंग बनाया जाएगा। यह पार्किंग खादर क्षेत्र भूमि पर बनाया जाएगा, जिसका सबसे ज्यादा फायदा वृंदावन आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगा। बताया जाता है कि इससे ट्रैफिक जाम की परिस्थिति में भी सुधार होगा। सड़कों पर जहां-तहां गाड़ियों के नहीं होने से ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती रहेगी।

vrindavan traffic jam

जानकारी के अनुसार ओपन पार्किंग का प्रस्ताव यमुना प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में रखा गया था, जिसे बोर्ड ने और सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने सकरात्मक रूप से स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि यह ओपन पार्किंग वृंदावन में हो रहे हेरिटेज सिटी विकास परियोजना का हिस्सा नहीं है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यमुना नदी के खादर क्षेत्र के इको सिस्टम को बिना नुकसान पहुंचाए ही इस ओपन पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण हो जाने से मुख्य शहर में ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा।

More News

    Read more about: vrindavan traffic mathura
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+