Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोहरे और शीतलहर के बीच दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश करेंगे नये साल का स्वागत

कोहरे और शीतलहर के बीच दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश करेंगे नये साल का स्वागत

पुराने साल के आखिरी बचे 2 दिन और नये साल के शुरुआती कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 हफ्तों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में कहीं 100% तो कहीं 60% शीतलहर की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों कोहरे के सितम से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

dense fog at patna airport

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 2-3 दिनों से दिल्ली में बर्फिली हवा चल रही है। इस वजह से तापमान में भी गिरावट आयी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय दिल्ली में घना कोहरा बना रहेगा। इस वजह से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

बताया जाता है कि 3 जनवरी के बाद कोहरे में थोड़ी कमी आ सकती है जिसके बाद अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज होने के आसार हैं। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता काफी कम रही, जिसका असर उड़ान सेवाओं पर भी पड़ा। शुक्रवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता 150 मीटर दर्ज किया गया। इस वजह से करीब 100 विमानों ने दिल्ली से देर से उड़ान भरी। वहीं घने कोहरे के कारण लगभग 20 ट्रेनें दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों पर देर से पहुंची। इनमें से कुछ गाड़ियां 2 से 5 घंटे तक की देरी से पहुंची हैं।

delhi father and baby

30 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जिस वजह से 2 जनवरी से बिहार में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार औरंगाबाद, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, रोहतास और कैमूर आदि जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा जिसकी वजह से सुबह में ठंड में इजाफा होगा।

मौसम विभाग ने किसानों से अपनी धान की कटाई के बाद थ्रेसिंग करके अनाज को सुरक्षित भंडारण कर लेने और रबी फसलों की बुआई भी जल्द से जल्द कर लेने की सलाह दी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले 5 दिनों तक यानी 30 दिसंबर से 3 जनवरी 2024 तक बिहार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 26.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 13.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ayodhya fog and cold wave

इधर मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में अति घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान जताया है। बताया जाता है कि अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। खास बात यह है कि राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान एक समान ही हो गया है। इस वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

मौसम विभाग ने बहुत जरूरी होने पर ही राज्य के लोगों को घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। बताया जाता है कि 14 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। फिलहाल राज्य के लोगों को अभी सर्दी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+