Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में लुढ़का पारा, शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, बारिश बढ़ाएगी कंपकंपी

कोलकाता में लुढ़का पारा, शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, बारिश बढ़ाएगी कंपकंपी

दिसंबर के अंत और नये साल के शुरुआत के समय कोलकाता के तापमान थोड़ा ऊपर गया था, जिस वजह से मौसम में थोड़ी गर्माहट आ गयी थी। लेकिन अब फिर से कोलकाता का पारा नीचे की ओर लुढ़क गया है। दूसरी तरफ पटना, दिल्ली और लखनऊ समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। मौसम विभाग (IMD) ने 9 जनवरी को दिल्ली में हल्की बुंदाबांदी की संभावना जाहिर की है, जिससे ठंड का एक नया झोंका इन जगहों में ठिठुरन पैदा कर सकता है।

delhi rain forecast by imd

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को राजधानी दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। गुरुवार को भी राजधानी के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति ही बने रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं 5 से 9 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 17-20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। इस वजह से अधिकतम तामान में भी गिरावट नजर आ रही है। 9 जनवरी के आसपास हल्की बारिश हो सकती है, जिससे सर्दी का नया झोंका दिल्ली को कंपकंपा सकता है।

kolkata temperature drops cold weather

मंगलवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार को तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गयी। बुधवार की सुबह कोलकाता का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ही था। कोलकाता में तापमान घटने के साथ-साथ कोहरे की मात्रा बढ़ गयी है। सुबह के समय महानगर के मैदानी और खुले इलाके घने कोहरे की सफेद चादर से ढके रहे।

मौसम विभाग के अनुसार एक बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश से सटे इलाके के वायुमंडल में एक चक्रवात मौजूद है। इस वजह से राज्य के पूर्वी हिस्से से बंगाल में जलवाष्प प्रवेश कर रहा है जो बारिश की संभावनाओं को बढ़ा रहा है। गुरुवार से रविवार के बीच पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम, झारग्राम, पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बर्दवान और दार्जिलिंग जिलों के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। दार्जिलिंग जिले में बर्फबारी की संभावना भी मौसम विभाग ने जतायी है।

बिहार की राजधानी पटना में दोपहर के समय धूप निकलेगी लेकिन शाम होते-होते पछुआ के कारण कनकनी फिर से लोगों को परेशान करने वाली है। राज्य में मोतिहारी और बांका का तापमान सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पटना का तापमान 10.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पटना, मुजफ्फरफुर, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिलों के कुछ इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे ठंड की ठिठुरन एक बार फिर से बढ़ने की संभावना है।

lucknow prayagraj varanasi rainfall forecast

बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड को अचानक फिर से बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा छाये रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिम हरियाणा और मध्य प्रदेश के ऊपर एक ट्रफ लाइन बन गयी है। मध्य क्षोभमंडल में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना है, जो सतह से तेजी से हवा को खींच रहा है।

हवा में पहले से ही काफी नमी मौजूद थी, इस वजह से बारिश के अनुकूल परिस्थितियां भी बन गयी है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के कारण बढ़ी नमी की वजह से कोहरा छा जाएगा। उत्तर प्रदेश में आज झांसी, जालौन, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, फ़तेहपुर, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, चंदौली और सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक ठंडी जगह मुजफ्फरनगर में दर्ज की गयी जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

कश्मीर में ठंड की वजह से डल झील का जमना शुरू हो गया है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+