नीलांबुर शहर से 18कि.मी. दूर स्थित नेदुमकायम, घने जंगलों के लिए जाना जाता है। प्राकृतिक रूप से सुंदर इस जगह में पौधों और पशुओं की बहुत सारी किस्में देखने को मिलती हैं। उपनिवेशी समय में बनाया गया लकड़ी का रेस्ट हाउस, नेदुमकायम का मुख्य आकर्षण है। इस रेस्ट हाउस से पर्यटक आसपास की हरियाली और वन्यजीवन का आनंद ले सकते हैं।
नेदुमकायम का वनीय क्षेत्र बहुत हराभरा है और यहाँ प शुओं की अनेक प्रजातियाँ जैसे हाथी, गवल, चीता, खरगोश, नीला बंदर, भालू, जंगली बिल्ली और हिरण पाई जाती है। वन विभाग से इजाज़त लेकर ही पर्यटक इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं क्योंकि इस क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े उपाय किए जाते हैं।
नेदुमकायम में एक हाथी पालन शिविर है जो हर साल हज़ारों पर्यटकों को इस जगह आने के लिए आकर्षित करता है। यह क्षेत्र नीलगिरी जैवमंडल रिज़र्व के अंतर्गत आता है तथा सरकार द्वारा चलाई जाने वाली केरल की दूसरी ईको- पर्यटन विकास परियोजना के लिए चुने गए क्षेत्र का हिस्सा है। लैंडस्केप के विस्तृत क्षेत्र होने के कारण नेदुमकायम ट्रैकिंग के लिए एक उपयुक्त जगह है।



Click it and Unblock the Notifications