पलामू की ऊपजाउ भूमि और समृद्ध वन्यजीवन, पर्यटकों की बड़ी संख्या को आकर्षित करते है। दाल्तोंगंज, इस जिले का मुख्यालय है। इस क्षेत्र में वनस्पतियों और जीवों की एक विस्तृत विविधता देखने को मिलती है। इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है। इस जगह की सुंदरता पर्यटकों को रिट्रीट करती है और उनका मन मोह लेती है।
इस क्षेत्र में कोयल नदी की सहायक नदियां, औरंगा और अमानत भी बहती है। यहां की चट्टानी पहाडि़यों से नदियों का प्रवाह होता है जो इस क्षेत्र की भूमि को और अधिक ऊपजाउ बना देता है। इस स्थान पर साल और बेंत के कई वृक्ष पाएं जाते है। पलामू, वन्यजीव प्रेमियों और प्राकृतिक प्रेमियों को एक खूबसूरत दृश्य प्रदान करता है। यहां हाईकर्स और मोटोरिस्ट के लिए भी कुछ खास है। यहां कई फॉरेस्ट बंगले स्थित है और एक परिपूर्ण कैम्पिंग साइट है।
पलामू और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्थल
पलामू टाइगर रिजर्व और बेल्टा नेशनल पार्क, दो प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य है। यहां साल भर, पर्यटकों को बड़ी संख्या यात्रा करने के लिए आती है। यहां स्थित पलामू किला, पूर्व काल के राजाओं की कहानी बयां करता है और यहां कई इतिहासकार और पुरातत्वविद भी सैर और शोध के लिए आते है।
पलामू तक कैसे पहुंचे
पलामू, सड़क, रेल और हवाईमार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जहां भारत के कई शहरों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
पलामू का मौसम
पलामू में गर्मी का मौसम गर्म और शुष्क होता है। यहां सर्दियां ठंडी होती है।



Click it and Unblock the Notifications