एक अन्य सुन्दर जलप्रपात थेककनथट्टम जलप्रपात, थेककनथट्टम गांव के नजदीक स्थित है। प्रपात में पानी पाइपों के माध्यम से पहुंचाया जाता है तथा पलानी हिल्स में एक टैंक में इसे स्टोर किया जाता है। इसे साफ करने के बाद यह पानी पलानी के आस पास पहुंचाया जाता है। इस टैंक को वाटर डैम कहा जाता है।
थेककनथट्टम पहुंचने के लिए बस लेनी होती है तथा प्रपात तक पैदल ही पहुंचना पड़ता है, जो बस अड्डे से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पलानी से प्रपात के लिए नियमित बसें चलती हैँ। आस पास का क्षेत्र बड़ा शांत व सुंदर है। थेककनथट्टम जलप्रपात तक पहुंचने के लिए छोटी-छोटी पहाड़ियों पर चढ़ाई करनी होती है।



Click it and Unblock the Notifications