तीन दरवाज़ा से तात्पर्य है तीन फाटक । पन्हाला में मिलने वाले तीन लगातार दरवाज़े किले का भव्य प्रवेश द्वार बनाते हैं तथा यह वही स्थान है जहाँ से ब्रिटिश ने पन्हाला पर आक्रमण किया था। तीन दरवाज़े के पास स्थित कुएं का उपयोग वास्तव में दुश्मन को सन्देश पहुंचाने के लिए किया जाता था - संचार का एक शानदार और अर्थपूर्ण तरीका।
नीबू से सन्देश बांधकर कुएं में छोड़ दिया जाता था जो बहते हुए झील से होता हुआ दुश्मन तक पहुँचता था। तीन दरवाज़ा पन्हाला की एक उच्च सांस्कृतिक विरासत है और इसे अवश्य देखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications