Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पठानकोट

पठानकोट पर्यटन – पर्यटन का केंद्र

8

पठानकोट, पंजाब राज्य के सबसे बड़े शहरों में से एक है, और यह पठानकोट जिले के मुख्यालय के रुप में कार्य करता है। कांगड़ा और ड़लहौजी की तलहटी पर स्थित, यह शहर हिमालय पर्वत श्रृंखला का प्रवेश द्वार है। कई यात्री हिमालय जाने से पहले इस स्थान पर रुकते हैं। 1849 से पूर्व, पठानकोट नूरपुर का एक हिस्सा था- पठानिया वंश द्वारा शासित एक राज्य।

पठानकोट और उसके आस पास के पर्यटक स्थल

इस शहर में और इसके आस पास कई स्थल हैं जो पठानकोट पर्यटन के भ्रमण का एक हिस्सा हैं, जैसे कि नूरपुर किला जिसे पठानिया राजपूतों ने 900 साल पहले बनाया था। इसके अलावा, शाहपुर कंड़ी किला, शिव मंदिर कथगढ़ और जुगियाल नगरी पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। ज्वालाजी और चिंतपूर्णी प्रसिद्ध सप्ताहांत स्थल हैं जिन्हें पठानकोट में छुट्टियां मनाने आए पर्यटक देख सकते हैं।

खाएं, खरीदें और आराम करें – पठानकोट में क्रियाएं

एक ऐसा शहर जहां हर साल भारी संख्या में सैलानी आते हैं, पठानकोट में कई ऐसे होटल हैं जो आरामदायक आवास और स्वादिष्ट भोजन प्रदान करते हैं। शहर के और आसपास के विभिन्न ढ़ाबों में कई मशहूर उत्तर भारतीय और पंजाबी व्यंजन परोसे जाते हैं। पर्यटन के अलावा, पठानकोट पर्यटन सैलानियों को खरीदारी में लिप्त होने के पर्याप्त अवसर भी प्रदान करता है। मिशन रोड़, सुजानपुर बाजार और गांधी चौक शहर के कुछ प्रसिद्ध शॉपिंग स्पॉट हैं। पश्मीना शाल, पर्यटकों के बीच खरीदा जाने वाला सबसे अधिक लोकप्रिय वस्तु है।

कैसे पहुंचे पठानकोट

पठानकोट नियमित रुप से चलने वाली ट्रेनों और बसों द्वारा देश के कई शहरों से जुड़ा है। यहां दो रेलवे स्टेशन हैं एक है पठानकोट और दूसरा है चक्की बैंक, दूसरा रेलवे स्टेशन शहर से केवल 4 कि.मी दूर है। बस स्टैंड़ रेलव स्टेशन के निकट स्थित है और यह पठानकोट को शिमला, नई दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों से नियमित बसों की सेवा द्वारा जोड़ता है। पर्यटक अपनी रुचि अनुसार राज्य परिवहन या निजी बसों द्वारा पठानकोट पहुंच सकते हैं।

पठानकोट की सैर के लिए सबसे अच्छा समय

भारत के उत्तरी भाग में स्थित होने के कारण, पठानकोट गर्म ग्रीष्मकाल, नम मानसून और सर्द सर्दियों को अनुभव करता है। मधुर वातावरण के कारण अक्टूबर और नवंबर के महीने पठानकोट की सैर के लिए बहुत अच्छे हैं।

पठानकोट इसलिए है प्रसिद्ध

पठानकोट मौसम

घूमने का सही मौसम पठानकोट

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पठानकोट

  • सड़क मार्ग
    पठानकोट के बस स्टैंड़ का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा गया है, जो एक प्रसिद्ध राजपूत प्रमुख थे। हिमाचल परिवहन निगम, पंजाब राज्य परिवहन निगम, हरियाणा रोड़वेज और जम्मू राज्य परिवहन पठानकोट के लिए लगातार बसों की सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा, पर्यटकों के लिए कई निजी बसों की सेवा भी उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पठानकोट में दो रेलवे स्टेशन हैं - एक है पठानकोट और दूसरा है चक्की बैंक, जो उत्तर रेलवे विभाग के अंतर्गत हैं। उत्तर भारत के कई प्रचलित पर्यटन स्थलों के लिए एक प्रवेश द्वार होने के कारण, यह शहर राज्य और देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। लक्जरी ट्रेन - कांगड़ा रानी भी पठानकोट से होकर गुजरता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पठानकोट हवाई अड्ड़े को भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई अड्ड़े के रूप में उपयोग किया जाता है। हालांकी, यहां से नागरिकों के लिए दिल्ली और कुल्लू के लिए बहुत कम उड़ानों की सेवा उपलब्ध है। अमृतसर हवाई अड्डे, पठानकोट का निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो केवल 108 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यात्री बड़ी आसानी से किसी बस या टैक्सी द्वारा हवाई अड्ड़े से पठानकोट शहर पहुंच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 May,Mon
Return On
12 May,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 May,Mon
Check Out
12 May,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 May,Mon
Return On
12 May,Tue