पौड़ी एक सुरम्य पर्यटन स्थल है जो समुद्र सतह से 1650 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह स्थान उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिले के जिला मुख्यालय की तरह कार्य करता है।देवदार के जंगलों से ढंका हुआ और कंडोलिया पहाड़ी के उत्तरी ढलानों पर स्थित यह स्थान पर्यटकों के लिए सम्मोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। पर्यटक यहाँ बर्फ से ढंके हुए मनोरम पहाड़ों जैसे बंदरपूंछ, जोंली, गंगोत्री समूह, नंदादेवी, त्रिशूल, चौखंभा, घोरी पर्वत, हाथी पर्वत, स्वर्गरोहिणी, जोगिन समूह, थालिया – सागर, केदारनाथ, सुमेरु और नीलकंठके दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। अलकनंदा और नायर जिले की प्रमुख नदियाँ हैं।
क्या है पौड़ी के आस पास
यह स्थान विभिन्न मंदिरों, दृश्य बिंदुओं और पिकनिक स्थलों के लिए प्रसिद्द है।चौखंभा दृश्य बिंदु से महान हिमालय की चोटियों और ग्लेशियर्स का दृश्य देखा जा सकता है जो पर्यटकों की आँखों को लुभाता है।खिर्सू एक अन्य पर्यटन स्थल है जो समुद्र सतह से 1700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।शहर के शोर से दूर स्थित यह वह स्थान है जहाँ पर्यटक केवल पक्षियों के चहचहाने की आवाज़ सुन सकते हैं। आप पौड़ी से 16 किमी. दूर स्थित धारी देवी का भ्रमण भी कर सकते हैं। यह एक तीर्थ स्थान है जो देवी धारी को समर्पित है। इसके अलावा पर्यटक यहाँ क्यूंकालेश्वर महादेव मंदिर भी देख सकते हैं जो आदि शंकराचार्य द्वारा निर्मित प्राचीन धार्मिक स्थान है और भगवान शिव को समर्पित है।
दूधाटोली एक सुंदर पर्यटन स्थल है जो समुद्र सतह से 3100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।अनेक मंदिर जैसे कंडोलिया मंदिर, सिद्धिबली मंदिर, शंकर मठ, केशोरी मठ और ज्वालपा देवी मंदिर भी गंतव्य के देखने योग्य स्थान है। पर्यटक लोकप्रिय स्थानों जैसे लालढांग, अडवानी, तारा कुंड, कोटद्वार, भारत नगर और श्रीनगर की सैर भी कर सकते हैं। देवल और कंडा जैसे स्थान कुछ प्राचीन मंदिरों की सैर करने का अवसर प्रदान करते हैं।
मछली पकड़ना और साइकिलिंग पौड़ी की महत्वपूर्ण गतिविधियाँ हैं और नायर नदी में स्वीमिंग (तैराकी) का आनंद भी उठाया जा सकता है।
कैसे जाएं पौड़ी
पर्यटक हवाई मार्ग, रेल और रास्ते द्वारा पौड़ी पहुँच सकते हैं। देहरादून में स्थित जॉली ग्रांट हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है जो पौड़ी से 155 किमी. की दूरी पर स्थित है।कोटद्वार निकटतम रेलवे स्टेशन है जहाँ से गंतव्य के लिए किराये की बसें उपलब्ध हैं। पौड़ी पड़ोसी शहरों जैसे ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून और मसूरी से बस द्वारा जुड़ा हुआ है।
पौड़ी जाने का सबसे अच्छा समय
इस स्थान की यात्रा के लिए उत्तम समय मार्च में प्रारंभ होता है और नवंबर तक रहता है क्योंकि इस पूरी अवधि के दौरान मौसम खुशनुमा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications