यह मंदिर, राजरप्पा में स्थित है जो मां चिन्नमस्तिका मंदिर के नाम से विख्यात है जो रामगढ़ कैन्टोमेंट क्षेत्र से 28 किमी. की दूरी पर स्थित है। हिंदू तीर्थ यात्रा के लिए यह स्थान एक लोकप्रिय गंतव्य स्थल है। इस मंदिर को एक शक्ति पीठ के नाम से भी जाना जाता है।
मंदिर की पुरानी वास्तुकला, इस मंदिर की तांत्रिक महत्वता को दर्शाती है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण माता चिन्नामस्तिका का बिन सिर वाला स्टेच्यु है, जो कि कामदेव और रति की प्रतिमाओं पर खड़ा है, जो बिछे हुए कमल पर विराजमान है। यह मंदिर, दामोदर नदी और भरवी नदी के संगम के पास स्थित है जिसे भगवान शंकर और माता पार्वती का मिलना स्थल माना जाता है। कई समारोह और विवाह इस मंदिर में आयोजित किए जाते है।



Click it and Unblock the Notifications