रांची से 40 किमी दूर कुंती के पास हरियाली के बीच स्थित पंच घाघ एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है। वास्तव में यह पांच झरनों का एक समूह है, जिसे देहाती भाषा में पंच घाघ कहा जाता है। यहां पर बनई नदी विभाजित होकर पांच झरनों में बंट जाती है। सीमेंट से बने पैदल रास्तों के जरिए हर झरना एक दूसरे से जुड़ा हुआ है।
दूसरा झरना सबसे ज्यादा चर्चित है, जबकि पांचवां झरना सबसे बड़ा होने के कारण उस तक पहुंचने में परेशानी होती है। अगर आप चाहें तो दूसरे झरने के नीचे भी पहुंच सकते हैं। अपने शश्वत सुंदरता, नैसर्गिक परिवेश और निर्मल वातावरण के कारण हाल के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications