रांची हिल रांची का एक चर्चित पर्यटन स्थल है। इसकी चोटी पर भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर भी है। यहां देश के हर हिस्से से श्रद्धालू शिव की पूजा के लिए इकठ्ठे होते हैं। श्रवण मेला त्योहार के दौरान यह जगह हिंदू श्रद्धालुओं से भरा रहता है।
अपने विहंगम प्राकृतिक दृश्यों के कारण यह रांची हिल देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। इसके आधार में एक झील भी है, जिसे रांची झील के नाम से जाना जाता है। इससे इस स्थान की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
शहर के हर हिस्से से रांची हिल आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस जगह को ट्रेकिंग और रॉक क्लाइंबिंग के लिए भी काफी आदर्श माना जाता है। इससे ऐडवेंचर को पसंद करने वाले लोग भी बड़ी संख्या में यहां आते हैं। स्थानीय लोग इस स्थान का इस्तेमाल पिकनिक स्पॉट के रूप में भी करते हैं।