Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» री भोई

री भोई टूरिज़्म – माँ प्रकृति की गोद में बसा एक शहर

16

री भोई जिला, मेघालय के 11 जिलों में से एक है और नोंगपो इसका जिला मुख्यालय है। मेगालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले के बाद री भोई जिला ही दूसरा सबसे कम आबादीवाला जिला है। यह जिला पूर्वी खासी हिल्स को विभाजित कर बनाया गया है।

री भोई और उसके आस पास के पर्यटक स्थल

उमियाम झील, री भोई जिला का एक प्रमुख आकर्षण है जोकि बारा पानी के नाम से लोकप्रिय है। इस कृत्रिम झील के पास एक प्रमुख जल-विद्युत बांध निर्मित है। झील पर खेले जाते कई वाटर स्पॉट्स भी इसे खासा लोकप्रिय बनाते हैं। यहां सैलानी कायाकिंग, वाटर साइक्लिंग और नौका विहार का भी लुफ्त उठा सकते हैं। यहां का लुम नेहरु पार्क भी सैलानियों में काफी लोकप्रिय है। इनके अलावा लुम सोह्पेटबैंग, डिंगिई शिखर और द्वारक्सुद री भोई जिले के अन्य पर्यटक स्थल हैं।

री भोई की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय

गर्मियों का मौसम री भोई की सैर के लिए सबसे अच्छा है और इस मौसम में वातावरण काफी शुष्क रहता है जो यात्रा को बहुत मधुर बनाता है।

कैसे पहुंचे री भोई

नोंगपो, जोकि री भोई जिले का जिला मुख्यालय है, शिलांग से केवल 55 कि.मी दूर है। यह गुवाहाटी-शिलांग राजमार्ग के बीच स्थित एक ठहराव स्थान है। राष्ट्रीय राजमार्ग 40 री भोई जिले के विशाल क्षेत्र के मध्य से गुजरता है। सैलानी बहुत आसानी से किसी निजी पर्यटक वाहनों या बसों द्वारा गुवाहाटी से नोंगपो पहुंच सकते हैं।

री भोई इसलिए है प्रसिद्ध

री भोई मौसम

घूमने का सही मौसम री भोई

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें री भोई

  • सड़क मार्ग
    राष्ट्रीय राजमार्ग 40, जिले के लिए एक जीवन रेखा के रुप में कार्य करता है। राष्ट्रीय राजमार्ग जिले के हर कोने में नहीं बना है, यह री भोई को जोड़ते हुए शिलांग से लेकर गुवाहाटी तक बना है। इस राजमार्ग पर कई बसें, पर्यटन और निजी वाहनें और ट्रक दौड़ते रहते हैं। इस राजमार्ग द्वारा शिलांग या गुवाहाटी से नोंगपो पहुंचना बहुत आसान है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    गुवाहाटी रेलवे स्टेशन, री भोई जिले का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है और यह केवल 50 कि.मी की दूरी पर स्थित है। भीड़ भरे दिनों में गुवाहाटी से नोंगपो जाने के लिए ड़ेढ घंटे का समय लगता है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन देश का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है और यहां से देश के हर शहर के लिए रेलगाड़ी की सेवा उपलब्ध है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    उमरोई हवाई अड्ड़ा, मेघालय का एक मात्र हवाई अड्ड़ा है जो री भोई जिले में है और उमियाम झील के करीब है। हालांकि कोलकाता के लिए इस हवाई अड्ड़े से केवल एक उड़ान उपलब्ध है। पर्यटकों के लिए एक अच्छा विकल्प यह होगा कि वे गुवाहाटी हवाई अड्ड़े के लिए उड़ान भरे और वहां से राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा नोंगपो पहुंचें।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Jun,Sat
Return On
21 Jun,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Jun,Sat
Check Out
21 Jun,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Jun,Sat
Return On
21 Jun,Sun