सांगली जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्मारकों में से एक श्री गणपति मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 1811-1844 के बीच में हुआ था जिसको बनवाने का श्रेय राजा साहेब अप्पासाहेब को जाता है। इस मंदिर का इस्तेमाल आजादी की लड़ाई में महात्मा गाँधी और लोकमान्य तिलक जैसे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किया गया था।
पूरे मंदिर को काले पत्थरों से बनाया गया है जिसमें लकड़ी के नक्काशीदार दरवाजे लगे हुए है। लगभग 2 एकड़ जमीन के क्षेत्र में फैला हुआ मंदिर परिसर बेहद सुंदर लगता है।



Click it and Unblock the Notifications