बौद्ध धर्म के मानने वालों में डीयर पार्क का खास महत्व है। इसी जगह गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। साथ ही यहीं पहले संघ की स्थापना की गई थी। पहले अरिहंत कोंडन्ना को इस स्थान पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और उन्होंने बौद्ध संघ की स्थापना की।
अगर आप डीयर पार्क घूमने जाएं, तो यहां से एक किमी दूर स्थित गांव सिंहपुर जरूर जाएं। यह गांव जैन धर्म के 11वें तीर्थाकर श्रेयांसनाथ का जन्म स्थान है। यहां उन्हें समर्पित एक मंदिर भी है और यह जैन समुदाय का एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications