एक प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल होने के नाते पूरे विश्व से यहां श्रद्धालू आते हैं। खासकर जापान, थाईलैंड और चीन जैसे बौद्ध धर्म प्रधान देशों से। इन देशों के अधिकांश लोगों के सारनाथ में मंदिर है। थाई मंदिर का निर्माण एक थाई समुदाय ने करवाया था।
मंदिर की खासियत इसकी थाई वास्तुशिल्प शैली है। यह मंदिर अपने आप में काफी रंगीन है और थाई बौद्ध महंतों के द्वारा संचालित किया जाता है। इसे एक खूबसूरत गार्डन में बनाया गया है, जो कि एक शांत और एकांत जगह है।



Click it and Unblock the Notifications