फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 11, जयपुर और बीकानेर के मध्य, राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। इसकी स्थापना 15 सदी के मध्य में कयामखानी के नवाब फ़तेह खान ने की थी। शेखावाटी के अन्य शहरों की तरह फतेहपुर भी अपनी वैभव और चित्रित हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है।
1865 में बनाई गई गोयनका हवेली की दीवारों की चित्रकला इसे यहाँ की अन्य हवेलियों में शेष्ट बनाती है। हवेली की छत पर बनाये गए चित्र बहुत सुन्दर है, जो इस हवेली की खूबसूरती को निखरते हैं। इनके अधिक इस शहर में और कई एतिहासिक धरोहरें जैसे नन्द लाल देवरा, सारोगी और सिंघानिया हवेली मौजूद है।



Click it and Unblock the Notifications