सोन चिरैया पक्षी अभयारण्य, करेरा में स्थित है जो शिवपुरी से 20 किमी. दूर बाहरी क्षेत्र में स्थित है। यह एक पौराणिक भूमि है जहां कई पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती है जिनमें से कई तो विलुप्त भी हो चुकी हैं। यहां पक्षियों के बारे में कई पौराणिक कथाएं भी सुनने को मिलती है। सोन चिरैया पक्षी अभयारण्य में पर्यटक कई प्रकार की चिडियों को देख सकते है।
यहां पक्षियों का प्राकृतिक आवास है जहां भारतीय चिडियों जैसे सोन चिरैया और प्रसिद्ध इंडियन बस्टर्ड को देखा जा सकता है जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलती हैं। यह चिडिया बढ़ती मानव आबादी के कारण दिनों - दिन कम होती जा रही है। भारतीय सरकार द्वारा पक्षियों के प्राकृतिक निवास के संरक्षण पर विशेष प्रयास किए जा रहे है।
इस अभयारण्य से बाहर इन जीवों के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है कि ये शहरी वातावरण में कैसे रह सकते है। यह जीव एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते है, इनके लिए प्राकृतिक वातावरण का होना बेहद आवश्यक है वरना ये विलुप्त हो जाएंगे। भारत में सोन चिरैया एक दुर्लभ पक्षी है जो मुश्किल में इस अभयारण्य में पाया जाता है। शिवपुरी से निकटता के कारण, वन्य जीव उत्साही यहां आकर काफी समय व्यतीत करते है।



Click it and Unblock the Notifications