Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» शिवकाशी

शिवकाशी पर्यटन – जहां काशी का शिवलिंग स्थित है

11

शिवकाशी एक ऐसा शहर है जो अपने पटाखों तथा माचिस के उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। यह तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित है। यहां स्थित कुछ महत्वपूर्ण मंदिर एवं विभिन्न मौसमों में मनाए जाने वाले कुछ रंगीन स्थानीय त्योहारों के कारण यह स्थान उभरते हुए पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है।

शिवकाशी के तथा उसके आसपास के पर्यटक स्थल

शिवकाशी के अन्य आकर्षणों में श्री भद्रकालीअम्मान मंदिर, पराशक्ति मरियम्मा मंदिर, तिरुतनंगल, श्री वेंकटचलपति, मरियम्मा कोइल, अइयनर झरना, मुदलियार ऊतु, पिलवक्कल बांध, नेन्मेनि, कुल्लूर संधाइ जलाशय और वेंबाकोट्टाइ शामिल हैं। शिवकाशी का इतिहास लगभग 600 साल पुराना है।

राजा हरिकेसरी परक्किराम पांडियन, दक्षिणी मदुरै के शासक, जिसके राज्य का शिवकाशी एक हिस्सा था ने राज्य के इस हिस्से में काशी (वाराणसी) से लाया हुआ एक शिवलिंग स्थापित किया। इसलिए, 'काशी के शिवलिंग' से पवित्र हुए इस स्थान को शिवकाशी के नाम से जाना जाने लगा।

बाद में राजा पांडियन और राजा थिरुमलाई नायकर ने इस प्रसिद्ध शिव मंदिर को विस्तृत किया तथा यह मंदिर काशी विश्वनाथ स्वामी मंदिर के रूप में जाना जाने लगा। आज, यह मंदिर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए एक प्रसिद्ध आकर्षण बन गया है।

शिवकाशी मौसम

शिवकाशी, साल भर अत्यंत गर्म और शुष्क मौसम को अनुभव करता है और विशेष रूप से अप्रैल से जून महीने के दौरान। इसलिए गर्मियों के महीनों में इस शहर की यात्रा करना उचित नहीं है। अक्टूबर से मार्च महीने के बीच का समय शिवकाशी की यात्रा के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ समय है।

कैसे पहुंचें शिवकाशी

शिवकाशी की यात्रा की सबसे अच्छी बात यह है कि यह शहर तमिलनाडु के बाकी शहरों से ट्रेनों तथा बसों द्वारा अच्छी तरह जुड़ा है। 74 किमी की दूरी पर स्थित मदुरै हवाई अड्ड़ा शिवकाशी के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्ड़ा है।

शिवकाशी इसलिए है प्रसिद्ध

शिवकाशी मौसम

घूमने का सही मौसम शिवकाशी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें शिवकाशी

  • सड़क मार्ग
    शिवकाशी सड़क मार्ग द्वारा अन्य शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। मदुरै से तिरुवनंतपुरम का राष्ट्रीय राजमार्ग 47 शिवकाशी से होकर गुजरता है। तमिलनाडु के विभिन्न नगरों तथा कस्बों से शिवकाशी के लिए नियमित अंतराल पर बसों की सेवा उपलब्ध है। चेन्नई, मदुरै और अन्य शहरों से निजी एवं सरकारी बसों की सेवा उपलब्ध है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    शिवकाशी रेलवे स्टेशन तमिलनाडु के कई शहर जैसे चेन्नई, राजपलायम, तिरुनेलवेली, मदुरै और सेनगोट्टई से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। चेन्नई से शिवकाशी का किराया बहुत कम है लेकिन फिर भी आप अपनी टिकट पहले से ही बुक करवा लें।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    58 किमी की दूरी पर स्थित मदुरै हवाई अड्ड़ा शिवकाशी के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्ड़ा है। मदुरै शहर भारत के सभी अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। हवाई अड्ड़े से नियमित अंतराल पर बसें और टैक्सियां उपलब्ध हैं। मदुरै से शिवकाशी के लिए टैक्सी का किराया करीब 1500 रुपये होगा और सरकारी बस का किराया 100 रुपय होगा। शिवकाशी के निकट स्थित तूतीकोरिन हवाई अड्ड़ा भी यात्रियों के लिए एक अन्य विकल्प हो सकता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
26 Apr,Sun
Check Out
27 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon