Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» तेजपुर

तेजपुर  – ऐतिहासिक दृष्टि से समृद्ध, सांस्कृतिक दृष्टि से रंगीन (सजीव)

19

तेजपुर एक सुन्दर शहर है जो ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित है। यह सोनितपुर जिले का जिला मुख्यालय है। तेजपुर अपनी सांस्कृतिक श्रेष्ठता के लिए जाना जाता है। यह न केवल सांस्कृतिक केंद्र है बल्कि एक शैक्षणिक गंतव्य भी है जिसका अपना एक समृद्ध इतिहास है। तेजपुर शब्द संस्कृत के ‘तेज़’ शब्द से निकला है जिसका अर्थ है रक्त और ‘पुरा’ का अर्थ है शहर।

बहुआयामी तेजपुर पर्यटन

भौगोलिक दृष्टि से तेजपुर मैदानों, पहाड़ों और एक बड़ी नदी से समृद्ध है। यहाँ प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक सुन्दरता उपलब्ध है। जहाँ एक ओर ब्रह्मपुत्र नदी प्रभावित करती है वहीं कोलिया भोमोरा पुल जिसकी लंबाई 3015 मीटर है तथा जो सोनितपुर जिले को नागांव जिले से जोड़ता है, भी अपने तरीके से सबको प्रभावित करता है। तेजपुर पर्यटन का आकर्षण अग्निगढ़ के कारण भी बढ़ जाता है जो इस शहर का सबसे अधिक आकर्षक स्थल है। अग्निगढ़ के शीर्ष से आप संपूर्ण शहर का दृश्य देख सकते हैं।

तेजपुर में पर्यटन के आकर्षण

भैरबी मंदिर, कोल पार्क, कोलिया भोमोरा सेतु, पदुम पुखुरी आदि पर्यटकों के लिए आकर्षण के स्थल हैं। यहाँ भगवान शिव को समर्पित कुछ मंदिर भी हैं जो दर्शनीय हैं जैसे केत्केश्वर देवल, महाभैरव मंदिर, रुद्रपदा, नाग शंकर मंदिर आदि।

पौराणिक कथाओं में और इतिहास में तेजपुर

पौराणिक कथाओं के अनुसार इस स्थान ने कृष्ण के पोते अनिरुद्ध और बाणासुर की पुत्री उषा के बीच रोमांस को देखा है। हालाँकि जब राक्षसों के राजा को उनके प्रेम के बारे में पता चला तो उसने राजकुमार को बंदी बना लिया। गुस्से में आकर भगवान कृष्ण ने इस क्षेत्र पर आक्रमण कर दिया और यहाँ एक भयंकर लड़ाई हुई। ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में बहुत रक्तपात हुआ जिसके कारण इस क्षेत्र को “रक्त का शहर” – तेजपुर कहा जाना लगा।

आधुनिक तेजपुर 1835 में प्रसिद्ध हुआ जब ब्रिटिश लोगों ने इसे दर्रांग जिले का मुख्यालय बना दिया। अपनी सामरिक स्थिति के कारण और अरुणाचल प्रदेश से इसकी निकटता के कारण तेजपुर में सेना और वायुसेना की व्यापक उपस्थिति है। तेजपुर में एयरफ़ोर्स बेस के अलावा सुखोई बेस भी है (भारत में इस तरह के दो बेस हैं, जिनमें से दूसरा पुणे में है

तेजपुर, असम की सांस्कृतिक राजधानी

सांस्कृतिक रूप से तेजपुर के साथ कई नाम जुड़े हुए हैं। पहले असमी फिल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अगरवाला, क्रांतिकारी गायक कलागुरु बिष्णु प्रसाद राभा तथा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार फानी शर्मा का जन्म यहाँ हुआ था। यह शहर असम की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है।

तेजपुर कैसे पहुंचें

तेजपुर में एक छोटा हवाई अड्डा है जहाँ से कोलकाता और सिलचर के लिए नियमित रूप से उड़ानें उपलब्ध हैं। यहाँ एक रेलवे लाईन भी है जो केवल रंगिया और रंगपारा से जुडी हुई हैं। हालाँकि इस शहर के रास्ते अच्छे हैं जो इसे असम के सभी भागों से जोड़ते हैं।

तेजपुर का मौसम

तेजपुर में सामान्यत: भारी वर्षा होती है। यहाँ की गर्मी झुलसा देने वाली और ठंड खुशनुमा होती है। गर्मियों के दौरान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाता है और ठंड के दौरान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। मानसून के दौरान शहर में भारी वर्षा होती है।

 

तेजपुर इसलिए है प्रसिद्ध

तेजपुर मौसम

घूमने का सही मौसम तेजपुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें तेजपुर

  • सड़क मार्ग
    रास्ते तेजपुर की जीवनरेखा हैं। गुवाहटी से दो रास्तों द्वारा तेजपुर तक पहुंचा जा सकता है। एक है राष्ट्रीय महामार्ग 52 पर मंगलदाई और उदालबरी से होते हुए (166 किमी.) तथा दूसरा है राष्ट्रीय महामार्ग 37 पर नागांव से होते हुए (185 किमी.)। दोनों ही रास्तों पर दिन और रात के समय बस सेवा उपलब्ध रहती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    शहर में रेल कनेक्टिविटी बहुत अच्छी नहीं है। तेजपुर से केवल रंगपारा (24 किमी. दूर) और रंगिया (150 किमी. दूर) तक ही पहुंचा जा सकता है। अत: इस शहर तक पहुँचने के लिए रेलमार्ग अच्छा विकल्प नहीं है। हालाँकि पर्यटक पर्यटक गुवाहटी (160 किमी. दूर) तक रेलमार्ग द्वारा पहुँच सकते हैं और तेजपुर के लिए बस ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    हालाँकि तेजपुर में हवाई अड्डा है जहाँ से कोलकाता और सिलचर के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं परन्तु यह माध्यम इस शहर की सैर के लिए इतना लोकप्रिय नहीं है। भारतीय वायुसेना भी तेजपुर हवाई अड्डे का उपयोग अपने एयर बेस के रूप में करती है। यह हवाई अड्डा शहर के केंद्र से लगभग 10 किमी. की दूरी पर स्थित है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu