जुमा मस्जिद, थालास्सेरी के सबसे लोकप्रिय धार्मिक आकर्षणों में से एक है जो अरब सागर के करीब स्थित है। इस 1000 साल पुरानी मस्जिद से ही इस क्षेत्र में इस्लाम का पुर्नजागरण और विस्तार हुआ था। इस मस्जिद का निर्माण मलिक ईबिन दिनार ने करवाया था जो केरल में इस्लाम के प्रसार के लिए पहुंचे थे।
यह मस्जिद, भारतीय - अरबी वास्तुकला शैली के विख्यात है जो केवल वैभव ही नहीं अपितु प्राचीनता को भी प्रदर्शित करती है। ईद - उल - फितर के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ इस मस्जिद में आकर ईद की प्रार्थना करते हैं। मस्जिद परिसर में कुंजायन मुसाल्लयर की कब्र बनी है जिन्होने अरबी - मलयालम साहित्य के लिए बड़े पैमाने पर योगदान दिया था।
थालास्सेरी की विरासत और संस्कृति को इस प्राचीन धार्मिक स्थल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। थालास्सेरी के केंद्र में स्थित होने के कारण जुमा मस्जिद तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications