Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» थेनी

थेनी पर्यटन - मसालों की सुंगध से भरा इलाका

27

थेनी, तमिलनाडु का एक जिला है जिसे हाल में ही बनाया गया है। यह जिला, पश्चिमी घाट की गोद में स्थित एक सुखद जगह है जहां पर्यटक छुट्टियां मनाने आ सकते है। इस नए जिल में कई ऐसे स्‍थान है जहां सैर के लिए जाया जा सकता है जैसे - पेरियाकुलम, उथामापाल्‍यम और एंदीपट्टी आदि। इनमें से कई स्‍थान कला और हस्‍तशिल्‍प उद्योग के लिए जाने जाते है। अगर आप थेनी की सैर पर है तो यहां की दुकानों से खरीददारी करना कतई न भूलें। यहां की तौलियां, रसभरे आम, अच्‍छी सिल्‍क साडि़यां, खुशबुदार इलायची, चटपटी मिर्चे, ताजा कॉफी बीन्‍स और हेल्‍दी ग्रीन टी काफी विख्‍यात है।

थेनी और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्‍थल

थेनी में पर्यटकों के आकर्षण के लिए कई स्‍थान है। वैगाई बांध, सोथुप्‍पाराई बांध और शांनमुगांथी बांध यहां के प्रमुख पिकनिक स्‍थल है। यह कई सुंदर झरने भी है जिनमें से सुरूली झरना, कुम्‍बाक्‍काराई झरना और चाइना सुरूली झरना प्रमुख है। थेनी में कई मंदिर भी है और यह एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्‍थल है।

पूरे भारत से श्रद्धालु कुचानुर, मावोथु, तहर्थ थोट्टी, गाएमारीम्‍मन मंदिर, देवादानपट्टी कामाक्षी अम्‍मान मंदिर और बालासुब्रमण्‍यम मंदिर में दर्शन करने आते है। थेनी में अन्‍य आकर्षण स्‍थलों में मेघामलाई पहाड़ी, बोदी मेट्टु और पार्शवा उल्‍गम वॉटर थीम पार्क शामिल है।

त्‍यौहार और उत्‍सव

थेनी में पोंगल, शिवरात्रि और मासी महम धूमधाम से मनाया जाता है। इन त्‍यौहारों को फरवरी और मार्च के दौरान मनाया जाता है। थेनी में हर साल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

थेनी की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय

थेनी की यात्रा साल के किसी भी दौर में की जा सकती है। त्‍यौहारों को मनाएं जाने के दौरान थेनी की यात्रा करना अच्‍छा होता है। इसके अलावा, यहां का तापमान साल भर सुखद रहता है। आपको ज्‍यादा सर्दी या ज्‍यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ता है।

थेनी तक कैसे पहुंचे

थेनी तक के लिए यातायात के सभी साधन उपलब्‍ध है। इससे ट्रेन और सड़क अच्‍छी तरह से जुड़े हुए है। यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट मदुरई में स्थित है।

थेनी इसलिए है प्रसिद्ध

थेनी मौसम

घूमने का सही मौसम थेनी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें थेनी

  • सड़क मार्ग
    तमिलनाडु सरकार के द्वारा थेनी के लिए कई सरकारी बसें चलाई जाती है। इस स्‍थान पर राज्‍य के कई प्रमुख शहरों से पहुंच सकते है। थेनी के लिए प्राईवेट और डीलक्‍स बसें भी चलती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    थेनी, तमिलनाडु का प्रसिद्ध स्‍थल है, यहां एक रेलवे स्‍टेशन स्थित है। थेनी रेलवे स्‍टेशन, मदुरई और बोदी के मध्‍य स्थित है। यहां से कई प्रमुख शहरों के लिए ट्रेन गुजरती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    थेनी का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट मदुरई में स्थित है। मदुरई एयरपोर्ट, थेनी से 89 किमी. की दूरी पर स्थित है। अगर आप थेनी जाने का प्‍लान बना रहे है तो मदुरई से फ्लाइट के रास्‍ते से जा सकते है। एयरपोर्ट से थेनी तक के लिए कैब और टैक्‍सी आसानी से मिल जाती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
25 Apr,Sat
Check Out
26 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun