जैसा कि नाम से प्रतीत होता है कि थेवरम मन्दिर प्रतिदिन भक्तों द्वारा थेवरम मन्त्रों के उपचार के लिये जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन मन्त्रों को जपने या सुनने से भक्तों को दैनिक जीवन के मानसिक कष्ट और दुःख दर्द से मुक्ति मिल जाती है। यह स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय है और भगवान शिव की पूजा के लिये समर्पित है।
यह मन्दिर सदियों पुराने प्रचीन हिन्दू लोककलाओं, मान्यताओं और अनुष्ठानों को प्रोत्साहित करने के लिये भी जाना जाता है। इतिहास के पन्नों में झाँकती इस संरचना में पवित्र मन्त्रोच्चार आपको भाव विबोर कर देते हैं। यह शहर के केन्द्र में स्थित है। जब आप तिरुमाननचेरी में होगें तो इस मन्दिर को ढूढ़ने में बहुत समस्या नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications