नीलमेगापेरूमल मंदिर, थिरूकन्नापुरम में स्थित है जो 10 वीं सदी का माना जाता है। इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा होती है। चोल वंश के राजाओं के द्वारा निर्मित यह मंदिर, स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। हर साल यहां भारी संख्या में पर्यटक दर्शन करने आते है।
इस मंदिर का मुख्य परिसर काफी अच्छी डिजाइन से बना हुआ है जो भूस्तर से 100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। लोग यहां मन की शांति पाने आते है। इस मंदिर में कई अन्य छोटे - छोटे मंदिर भी है जहां देवी और देवताओं की पूजा की जाती है। यहां भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा भी की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications