Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» थौबल

थौबल -  झीलों, नदियों और धान के खेतों का लें आनंद

13

थौबल जिले का जिला मुख्यालय थौबल मणिपुर के अन्य शहरों की तुलना में कहीं अधिक विकसित है। शहर के ज्यादातर प्रमुख स्थल थौबल नदी के तट पर बसे हैं। इम्फाल नदी यहां की दूसरी महत्वपूर्ण नदी है। थौबल जिला पूर्व में उखरुल और चंदेल, उत्तर में सेनापति, पश्चिम में इम्फाल पश्चिम व इम्फाल पूर्व और दक्षिण में चुराचंदपुर और बिष्णुपुर जिले से घिरा हुआ है।

थौबल और आसपास के पर्यटन स्थल

पहाड़ों और टीलों के बीच बसा थौबल शहर अपनी सुंदरता में विशिष्टता लिए हुए है। पनथोईबी व चिंगा लैरेनभी मंदिर, तोमजिंग चिंग और मणिपुर साहित्य समिति के अलावा इस जिले में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं। यहां कई बाजार भी हैं, जहां शॉपिंग करना अच्छा अनुभव साबित हो सकता है। इन बाजारों में सोवेनियर से लेकर हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की विशाल श्रृंखला देखने को मिलती है।

थौबल के बाहरी क्षेत्रों में कई ऐसे खुले स्थान हैं, जहां भारी संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने जाते हैं। यहां ट्रेकिंग और लंबी पैदल यात्रा का भी आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां काफी संख्या में झील और नदियां हैं, जिससे यह स्थान आउटडोर गतिविधियों के लिए और भी आदर्श बन जाता है। यहां धान के बड़े-बड़े हरे-भरे खेतों की खूबसूरती पर्यटकों को खूब रिझाती है।

शुरू-शुरू में थौबल जिला कृषि के लिए जाना जाता था। यहां मुख्य रूप से चावल, सरसो, तिलहन, आलू, फल और सब्जियों का उत्पादन होता था। बाद में यहां के लागों ने पशुपालन का पेशा अपना लिया और कच्चे रेशम का उत्पादन करने लगे। विकास की बयार ने जब थौबल को स्पर्श किया तो दुनिया के सामने इसने अपनी शसक्त उपस्थिति दर्ज कराई। आज यहां परंपरा और आधुनिकता का मिला-जुला रूप देखने को मिलता है।

थौबल घूमने का सबसे अच्छा समय

मानसून के बाद का समय थौबल घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

थौबल कैसे पहुंचे

हवाई, रेल और सड़क मार्ग से थौबल आसानी से पहुंचा जा सकता है।

थौबल इसलिए है प्रसिद्ध

थौबल मौसम

घूमने का सही मौसम थौबल

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें थौबल

  • सड़क मार्ग
    नेशनल हाईवे 102 थौबल से होकर गुजरता है और इसे मणिपुर के अलावा भारत के कई प्रमुख स्थानों से जोड़ता है। इसके अलावा इम्फाल-मोरेह रोड एनएच-39 और एनएच-53 के जरिए थौबल को दूसरे हिस्सों से जोड़ता है। राज्य पथ परिवहन की बसों के अलावा पर्यटकों के पास टैक्सी का विकल्प भी रहता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    थौबल में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। नैरो गज के अलावा मणिपुर में कोई भी रेल मार्ग नहीं है। थौबल का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन दीमापुर है जो 230 किमी दूर है। दीमापुर से गुवाहटी के लिए नियमित ट्रेनें मिलती हैं। दीमापुर से थौबल के लिए टैक्सी और बसें आसानी से मिल जाती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    थौबल का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट राजधानी इम्फाल में है। यह एयरपोर्ट गुवाहटी के जरिए भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। अगर आप हवाई मार्ग से थौबल जाना चाहते हैं तो कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू से पहले गुवाहटी के लिए फ्लाईट लेनी होगी और फिर वहां से इम्फाल जाना होगा। इम्फाल एयरपोर्ट से थौबल सिर्फ 30 किमी दूर है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue