बाइबल टॉवर रोमन कैथोलिक चर्च का एक महत्वपूर्ण चिन्ह है जो द बासिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ डॉलर्स (पुतेपल्ली) के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ एक बड़ा लाल रंग का क्रॉस है जो कहा जाता है कि रोमन कैथोलिकों को रास्ता दिखाता है। 2007 में उद्घाटित हुई केरल की यह सबसे ऊँची संरचना है।
ऐसा कहा जाता है कि केरल के किसी भी स्थान से इसे देखा जा सकता है। लकड़ी की नक्काशी, कांच की पेंटिंग, पीतल में लिखे हुए वर्णन ईसा मसीह, उनके अनुयायियों और सेंट थॉमस आदि के जीवन के बारे में बताते हैं। टॉवर उस भावना को दोहराता है जो बासिलिका में इसकी जीवन की कई परिकल्पनाओं के माध्यम से और परम पूजनीय ईसाईयों के द्वारा उत्पन्न हुई।



Click it and Unblock the Notifications