वदाक्कुम्नाथन मंदिर एक अन्य भ्रमण योग्य मंदिर है। तेनकैलासम और वृषभाकलम के नाम से भी प्रसिद्द इस मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित है। किवदंती के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार परशुराम द्वारा बनाया गया यह पहला मंदिर था। पौराणिक कथा के अनुसार यह मंदिर वही पवित्रता बिखेरता है जो एक परमात्मा ही प्रदान कर सकता है।
पवित्र स्थान के चारों ओर सुंदर स्मारकीय टॉवर बने हुए हैं और आपको केरल की स्थापत्य कला का वास्तविक अनुभव प्रदान करते हैं। यह मंदिर लकड़ी पर नक्काशी द्वारा बनाये गए रोचक लघु चित्रों और ऐतिहासिक भित्ति चित्रों के द्वारा महाभारत महाकाव्य की कहानियों को हमारे साथ न सिर्फ बाँटता है बल्कि कुटाम्बलम् के माध्यम से कला और संस्कृति के प्रति अपनी रूचि भी प्रदर्शित करता है।
यह वह क्षेत्र है जिसका निर्माण विशेष रूप से कला प्रदर्शन के संरक्षण के लिए किया गया है। इस मंच को एक पवित्र मंच कहा जाता है । मंदिर टेक्कीकडू मैदान में स्थित है जहाँ पूरम उत्सव मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications