अप्पलयागुंटा में स्थित श्री प्रसन्न वेंकटेश्वर मंदिर तिरुपति से 4 किमी. की दूरी पर स्थित है।ऐसा माना जाता है कि भगवान वेंकटेश्वर तिरुमाला की यात्रा के दौरान यहाँ आराम करने के लिए रुकते हैं। श्री पद्मावती अम्मवारू से अपने विवाह के पश्चात भगवान वेंकटेश्वर ने श्री सिद्धेश्वर तथा अन्य साधुओं को यहाँ आशीर्वाद दिया था।
इस मंदिर में प्रत्येक शुक्रवार को होने वाला अभिषेक बहुत प्रसिद्ध है। अनेक तीर्थयात्री यहाँ प्रार्थना करने के लिए आते हैं। मंदिर में श्री अंदल, देवी पद्मावती और अन्जनेयास्वामी के भी मंदिर हैं।



Click it and Unblock the Notifications