Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जरूर देखें भारत की ये जगहें

जरूर देखें भारत की ये जगहें

कल पड़िए भारत की कुछ अनसुनी और अनजानी जगहों पर..यकीन मानिये आप इन जगहों की खूबसूरती के कायल हो जायेंगे।

By Goldi

हम सभी को दुनियाभर में घूमने का शौक है। नई जगहों को देखना बहुत अच्‍छा लगता है। अमूमन लोग उन जगहों पर ही जाते हैं जो पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हैं लेकिन कभी-कभी आपको उन जगहों पर भी घूमना चाहिए जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

इन जगहों के बारे में कहा जाता है कि, आप खो जायेंगे, तो अगर आप घूमते हुए खूबसूरत जगहों में खो जाना चाहते हैं, तो गाइड को साइड करिए और निकल पड़िए भारत की कुछ अनसुनी और अनजानी जगहों पर..यकीन मानिये आप इन जगहों की खूबसूरती के कायल हो जायेंगे।

जब आप इन जगहों की सैर करेंगे तो, आप इन जगहों की खूबसूरती को देखकर आप आश्‍चर्यचकित हो सकते हैं।

गुरेज़ घाटी

गुरेज़ घाटी

गुरेज घाटी पर किशनगंगा नदी बहती है। यहां पहाड़ा पर कई गांव बसे हैं। इस स्‍थान पर आपको प्राकृतिक छटा का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलेगा। देवदास के पेड़ों के बीच यहां सुंदर छोटे कॉटेज बने हुए हैं। श्रीनगर की वादियों में गुरेज़ घाटी आपने अभी तक नहीं देखी होगी। इसलिए इस बार आप श्रीनगर की खूबसूरत गुरेज़ घाटी देखने जरूर जाएं।

pc:Sarmad8bit

खरदुंग

खरदुंग

उत्तरी छोर पर स्थित खरदुंग गांव पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां से नुब्रा घाटी भी पहुंचा जा सकता है। इस गांव में ज्‍यादा जनसंख्‍या नहीं है। यहां सिर्फ कुछ हज़ार लोग ही रहते हैं। यहां पर आप लद्दाखी और तिब्‍बती खाने का मज़ा ले सकते हैं।

फ्यांग

फ्यांग

लेह से 14 किमी की दूरी पर स्थित छोटा-सा गांव है फ्यांग। ये गांव अपने प्राचीन मठों लिए जाना जाता है। इन मठों में बौद्ध धर्म को माना जाता है। यहां थिक्‍से मठ काफी मशहूर है। लेह से ये गांव काफी पास है। फ्यांग से खरदुंग ला का बेहद खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है।

कारु

कारु

लद्दाख के सबसे खूबसूरत गांवों में से एक है कारु। यहां पहुंचने के लिए आपको चांग ला से होकर गुज़रना पड़ेगा। पैंगोंग नदी औरत्‍सो मोरिरी तक पहुंचने का ये मुख्‍य मार्ग माना जाता है। इस जगह पर आप हेमिस मठ और हेमिस नेशनल पार्क भी देख सकते हैं।

PC: DanHobley

नील आईलैंड

नील आईलैंड

अंडमान समुद्रतट का छोटा-सा आईलैंड है नील आईलैंड जोकि अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। इस द्वीप पर आपको पुखराज रत्‍न की भरमार मिलेगी और ये तट दुनिया का सबसे खूबसूरत तट है। पोर्ट ब्‍लेयर से रोजाना नील आईलैंड पर नौकाएं आती हैं। दुनियाभा से भारत को परिवहन से जोड़ने वाला ये एकमात्र मार्ग है।

PC:Rajat29

अगत्‍ती आईलैंड

अगत्‍ती आईलैंड

लक्ष्‍द्वीप का अगत्‍ती आईलैंड सिर्फ 5 किमी बड़ा है। इसका पानी शीशे की तरह चमकता है। यहां आकर आप खुद को प्रकृति में खो बैठेंगें। इस जगह पर आकर आप मंत्रमुग्‍ध हो जाएंगें।

चांगलांग

चांगलांग

अगर आपको पहाड़ों के बीच रहना पसंद है तो आपको चांगलांग में जरूर आना चाहिए। देश के आखिरी छोर पर स्थित यह पहाड़ी क्षेत्र चीनी सीमा से जुड़ा हुआ है। आप यहां बड़ी आसानी से पहुंच सकते हैं। निजी वाहन से भी आप बड़ी आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

जिरो

जिरो

विश्‍व धरोहर की सूची में जिरो का नाम भी घोषित किया गया है। ये स्‍थान अरुणाचल प्रदेश की हरी-भरी पहाडियों में स्थित है। इस जगह पर प्राकृतिक सौंदर्य की छटाओं की भरमार है। बहुत जल्‍द ही जिरो में पर्यटन का विकास होगा लेकिन उससे पहले आपको ये जगह देख लेनी चाहिए।

पूर्व सियांग

पूर्व सियांग

इस जगह पर सियांग नदी बहती है जिसके कारण इस स्‍थान का नाम पूर्व सियांग पड़ा है। पूर्व सियांग जैसी खूबसूरत प्राकृतिक छटा से सराबोर जगह आपने कभी नहीं देखी होगी। इस जगह के प्राकृतिक सौंदर्य को देखना किसी सौभाग्‍य से कम नहीं है।

नामची

नामची

नामची एक ऐसा स्‍थान जहां आपको ऊंचे-ऊचे पर्वतों के बीच बादल छिपे दिखाई देंगें। ये नज़ारा स्‍वर्ग से कम नहीं लगता है। इस जगह पर भगवान बौद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा गुरु पद्मासंभवा भी स्‍थापित है। नामची, सिक्किम राज्‍य में स्थित है जो कि शहर से भली-भांति जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+