Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन गर्मियों बनाएं महाराष्ट्र के इन खास हिल स्टेशन का प्लान

इन गर्मियों बनाएं महाराष्ट्र के इन खास हिल स्टेशन का प्लान

महाराष्ट्र राज्य के चुनिंदा खास हिल स्टेशन । Beautiful Hill Station in Maharashtra.

भारत के पश्चिमी तट के साथ चलने वाली सह्याद्री एक सुन्दर हरी-भरी पर्वत श्रृंखला है, जो कई अनछुए गांवों, हिल स्टेशन और अन्य खूबसूरत स्थलों का घर मानी जाती है। भारत का पश्चिमी घाट अपने प्राकतिक स्थलों के साथ हर तरह के सैलानियों को आने का अवसर प्रदान करता है।

भारत के पश्चिमी छोर पर बसा महाराष्ट्र भी कुछ इन्हीं कुदरती खूबसूरती के लिए विख्यात है। इगतपुरी की शांत घाटियों से लेकर महाबलेश्वर की धुंधली सुबह तक महाराष्ट्र के सभी बेहतरीन हिल स्टेशन आपके मस्तिष्क पर अपनी छाप जरूर छोड़ देंगे।

यहां की सौंदर्यता को देख आप अंशकालिक कवि तो जरूर बना जाएंगे। आज इस खास लेख में जानिए महाराष्ट्र के उन चुनिंदा सबसे खास हिल स्टेशन के बारे में जिनका प्लान आप इन गर्मियों के दौरान बना सकते हैं।

माथेरान

माथेरान

PC- Udaykumar

खूबसूरत हरी सह्याद्री पहाड़ियों की पृष्ठभूमि के साथ, माथेरान मुंबई के नजदीक सबसे सुंदर और शांत हिल स्टेशनों में गिना जाता है। यहां चलने वाली ठंडी हवा सैलानियों को उत्साहित करने का काम करती है। यहां का वातावरण काफी ताजगी भरा है। जानकारी के लिए बता दें कि माथेरन महाराष्ट्र का एकमात्र इको-फ्रेंडली हिल स्टेशन है जिसे पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है।

इसके अलावा यह हिल स्टेशन भारत का एकमात्र ऑटोमोबाइल मुक्त हिल स्टेशन है।

आप यहां ट्री हिल पॉइंट, इको प्वाइंट, अलेक्जेंडर प्वाइंट, और प्रबल किला की सैर कर सकते हैं इसके अलावा आप यहां ट्रेकिंग औप लंबी पैदल यात्रा का भी रोमांचक आनंद ले सकते हैं।

इगतपुरी

इगतपुरी

PC- Raikwar.pravin

महाराष्ट्र स्थित इगतपुरी हिल स्टेशन मुंबई और पुणे से एक शानदार वीकेंड गेटवे है। आत्मिक और मानसिक शांति के लिए यह स्थान काफी आदर्श माना जाता है। यहां आपको कई ऐसी ध्यान-यौगिक क्रियाएं कराने वाली संस्थाएं मिल जाएंगी, जिसने जुड़कर आप मन अपनी आत्मा को शांति का अनुभव करा सकते हैं।

यहां की मनमोहक जलवायु, खूबसूरत घाटियां, जल प्रपात और प्राचीन किले इगतपुरी को महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन बनाने का काम करते हैं। मुंबई के रास्ते आप यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं। आप यहां हाइकिंग और ट्रेकिंग जैसे रोमांचक एडवेंचर का आनंद भी से सकते हैं।

 महाबलेश्वर

महाबलेश्वर

PC- Sagar chauhan bk

महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में गिना जाता है। यहां अकसर मुंबई और पुणे के सैलानी वीकेंड का आनंद उठाने के लिए आते हैं। महाबलेश्वर पुणे के काफी नजदीक है अगर आप यहां आना चाहते हैं तो पुणे के रास्ते यहां तक पहुंच सकते हैं। यहां बहुत से प्वाइंट्स मौजूद है जहां से आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं। केट प्वाइंट, एलिफेंट प्वाइंट, वेना झील, चाइनामैन झरना और कनॉट पीक यहां के चुनिंदा सबसे खास गंतव्य माने जाते हैं।

यहां से आप कुष्णा नदी के उद्गम स्थल भी देख सकते हैं जो ओल्ड महाबलेश्वर के महादेव मंदिर के पास स्थित है। आप यहां माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, नेचर ट्रेल्स, घुड़सवारी आदि एडवेंचर का आनंद भी उठा सकते हैं।

पंचगनी

पंचगनी

PC- JakilDedhia

पंचगनी को स्थानीय भाषा में 'पांच पहाड़ियों की भूमि' कहा जाता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन पुणे शहर से लगभग 100 किमी दूर स्थित है। पंचगनी महाराष्ट्र के सबसे शांत और आकर्षक पर्वतीय गंतव्यों में गिना जाता है। यहां की मनमहोक पहाड़ी आबोहवा, ऐतिहासिक सुंदरता व घने जंगल सैलानियों को काफी उत्साहित करने का काम करते हैं। आप यहां से सह्याद्री के अद्भुत दृश्यों का भी आनंद उठा सकते हैं।

घने जंगलों के बीच भीलर और लिंगमाला झरनों की खूबसूरती देखने लायक है। आप यहां साइकिलिंग, स्थानीय जगहों में शॉपिंग, राजपुरी गुफाओं में केव हाइकिंग, ट्रेकिंग आदि गतिविधियों का रोमांचक आनंद ले सकते हैं।

कोरोली

कोरोली

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप महाराष्ट्र के कोरोली हिल स्टेशन के भ्रमण का प्लान भी बना सकते हैं। राज्य के बाकी हिल स्टेशनों की भांति कोरोली उतना प्रसिद्ध पहाड़ी गंतव्य नहीं है पर यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का कोई जवाब नहीं।

आप यहां आकर खूबसूरत घाटियों, हरे-भरे मैदानों और मनमोहक जलवायु का आनंद उठा सकते हैं। ऑफबीट वेकेशन मनाने के लिए यह हिल स्टेशन एक आदर्श गंतव्य माना जाता है। कोरोली हाइकर्स, ट्रेकर्स, प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए जन्नत से कम नहीं।

नासिक के रास्ते आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा आप यहां ट्रेकिग का रोमांचक आनंद भी ले सकते हैं। आप यहां से त्रंबकेश्वर मंदिर और भंडारदरा जल प्रपात को देखने भी जा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+