Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एडवेंचर प्रेमियों के लिए दार्जलिंग में शुरू हो रहा है एडवेंचर फेस्ट

एडवेंचर प्रेमियों के लिए दार्जलिंग में शुरू हो रहा है एडवेंचर फेस्ट

दार्जलिंग में 27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर से एडवेंचर गेम्स के दीवाने के लिए पांच दिवसीय पर्यटन उत्सव (टूरिज्म फेस्ट) का आयोजन किया जा रहा है..

By Goldi

अगर आप एडवेंचर गेम्स के दीवाने हैं तो इन सर्दियों आपको पश्चिम बंगाल स्थित दार्जलिंग जररू आना चाहिए। जी हां दार्जलिंग क्योंकि दार्जलिंग में 27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चार स्थानों दार्जिलिंग, कुरसिओंग, कलिमपोंग और मिरिक में पांच दिवसीय पर्यटन उत्सव (टूरिज्म फेस्ट) का आयोजन किया जाएगा।

इस उत्सव का आरंभ मशाल दौड़ से होगा..इसी के साथ यहां फैशन शो, बेबी शो जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान पर्यटकों के लिए दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे से ट्वॉय ट्रेन के किराये में भी छूट रहेगी। पर्यटन उत्सव के दौरान ट्वॉय ट्रेन में नाच-गान जैसे कार्यक्रम होंगे। बात करें दार्जिलिंग की, तो ये सिर्फ एक टूरिस्ट स्पोर्ट नहीं है, बल्कि यहां की चाय भी बेहद विश्व प्रसिद्ध है। एडवेंचर गेम्स यानी राफ्टिंग, पैरा-ग्लाइडिंग, हाइकिंग के अलावा पर्यटक इस उत्सव में स्थानीय कलाओं, परिधानों और व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं।

इस उत्सव के दौरान यहां हसीन वादियां, दिलकश नज़ारे, ऊँचे ऊँचे वृक्ष, ठंडी मंद मस्त हवाएँ, रंग बिरंगे फूल, उन फूलों की मदहोश करने वाली खुशबु, बर्फीली घाटियां और रूईनुमा उड़ती बर्फ के खुशनुमा एहसास आपकी दार्जिलिंग यात्रा को यादगार बना देंगी। इस दौरान आप दार्जलिंग ,मिरिक और आसपास के खूबसूरत जगहों को घूम सकते हैं-

चाय के बागान

चाय के बागान

पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले में ही स्थित है, मिरिक। मिरिक कई सारे चाय के बागानों से घिरा हुआ है, जहाँ से लोकप्रिय दार्जीलिंग चाय का उत्पादन होता है।PC: Yoghya

रोपवे

रोपवे

अगर आप दार्जिलिंग की सैर करने को सोच रहे हैं तो आपको बतादें की दार्जिलिंग में आप रोपवे का भी लुफ्त उठा सकते हैं। यह भारत की सबसे पहली और सबसे लंबी रोपवे है।PC: Mohithdotnet

जापानी मंदिर

जापानी मंदिर

दार्जिलिंग के प्रसिद्ध मंदिरों में जापानी मंदिर है जिसका असली नाम 'निपों मीहोजी' है। इस मंदिर स्थापना फूजी गुरु ने की थी जो कि महात्मा गांधी के मित्र थे। इस मंदिर से आप हिमालय की कंचनजंघा हिमालय का आकर्षक नज़ारा देख सकते हैं।PC: Sujay25

मजितार

मजितार

अगर आप प्राकृतिक प्रेमी हैं तो यह स्थल आपको बेहद पसंद आएगा। क्यूंकि यहाँ का वातावरण बेहद शांत और सुकून भरा होता है। चारों और प्राकृतिक के सौंदर्य नज़ारे होते हैं।

लायड वनस्पति उद्यान

लायड वनस्पति उद्यान

40 एकड़ में फैले इस वनस्पति उद्यान को दुनिया के मशहूर उधानों में शामिल किया गया है। इस उधान में देशी विदेशी वनस्पतियों का अच्छा संग्रह है। इस उधान से आप दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों को जी भर कर देख सकते हैं।

हिमालय पर्वतारोहण

हिमालय पर्वतारोहण

हिमालय पर्वतारोहण एक संस्था है जिसमे पर्वतारोहण (ट्रेकिंग) की ट्रेनिंग दी जाती है। इसी संस्था में एक संग्राहलय भी है। जिसमे हिमालय पर्वतारोहियों के वस्त्र और उनसे जुडी कई सामग्रियाँ मौजूद हैं।
PC:Shahnoor Habib Munmun

तादाख

तादाख

तादाख दार्जिलिंग के पिकनिक स्थलों में से एक है यहाँ आप आर्किड के खूबसूरत आकर्षक फूलों को देख कर आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

मिरिक झील

मिरिक झील

मिरिक झील जिसे सुमेंदु झील के नाम से भी जाना जाता है, मिरिक शहर के बिल्कुल केंद्र में स्थित है। यहाँ झील में नौका की सवारी कर आपको एक उत्कृष्ट अनुभव का एहसास होता है और पूरा शहर और भी प्यारा लगता है।PC:P.K.Niyogi

बोकार मठ

बोकार मठ

बोकार मठ मिरिक के सबसे रंग-बिरंगे जगहों में से एक है। यहाँ आप बौद्ध धर्म से जुड़े कई पौराणिक चित्रों के दर्शन कर पाएंगे।

चीड़ के जंगल

चीड़ के जंगल

झील के दूसरे ही ओर चीड़ के पेड़ों का घना जंगल यहाँ की प्रकृति की खूबसूरती में चार चाँद लगाता है।

मिरिक बाज़ार

मिरिक बाज़ार

मिरिक का सबसे प्रसिद्द शॉपिंग सेंटर है मिरिक बाज़ार। मिरिक का यह व्यापारिक केंद्र अंग्रेजों के ज़माने से यहाँ स्थापित है। अब यह इस पहाड़ी इलाके का सबसे व्यस्ततम केंद्र बन चुका है।

कलिम्‍पोंग

कलिम्‍पोंग

गोल्‍फ के शौकीन लोगों के लिए कलिम्‍पोंग में कुछ खास है। यहां 18 होल्‍स वाला गोल्‍फ कोर्ट है। गोल्‍फर्स का मानना है कि कलिम्‍पोंग का गोल्‍फ ग्रांउड, दुनिया का सबसे अच्‍छा गोल्‍फ कोर्स है। इस गोल्‍फ कोर्स की देखभाल, भारतीय सेना द्वारा की जाती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+