Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन गर्मियों उठाएं दक्षिण भारत की कुदरती खूबसूरती का आनंद

इन गर्मियों उठाएं दक्षिण भारत की कुदरती खूबसूरती का आनंद

गर्मियों के दौरान दक्षिण भारत के चुनिंदा सबसे खास गंतव्य। Most Famous Summer Destination of South India.

प्राकृतिक खूबसूरती और समुद्री आबोहवा के लिए प्रसिद्ध भारत का दक्षिणी भाग देश-दुनिया के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। दक्षिण भारत हर तरह के प्रयटकों का स्वागत करता है, एक प्रकृति प्रेमी से लेकर साहसिक एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां कुदरत ने अपना खजाना दिल खोल कर लुटा रखा है। खासकर गर्मियों के दिनों में दक्षिण भारत एक महत्वपूर्ण गंतव्य बन जाता है, इस दौरान यहां के समुद्री तट सैलानियों से भरे रहते हैं। फुर्सत के पल बिताना भला कौन नहीं चाहता....

गर्मियों के दौरान आरामदायक छुट्टियां बिताने के लिए दक्षिण भारत में कई खूबसूरत स्थल मौजूद हैं जिनका प्लान आप इन गर्मियों आसानी से बना सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ आप यहां एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आइए जानते दक्षिण भारत के उन खास स्थलों के बारे में जहां आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचक का आनंद भी जी भरकर उठा सकते हैं।

इडुक्की की सैर का आनंद

इडुक्की की सैर का आनंद

PC- Shaji0508

प्राकृतिक खूबसूरती के मामले में केरल दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। जो अपनी समुद्री आबोहवा और तटों से दूर-दराज के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस तटीय राज्य का सबसे बड़ा जिला है इडुक्की जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर लवर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं। यहां की लगभग पहाड़ियां हरी-भरी घाटियों से भरी हैं, जो दूर से ही अपनी आनंदित कर देती हैं। इडुक्की बाहरी लोगों के लिए जन्नत समझा जाता है।

यहां की घाटियां ट्रेकर्स को दूर से ही आकर्षित करती हैं। साथ ही यहां के झरने देखने लायक होते हैं, जिन्हें देख आपको मन इनके करीब जाने का तो जरूर करेगा। विभिन्न वनस्पतियों से सजा यह क्षेत्र गर्मियों के दौरान आराम फरमाने का यह आदर्श विकल्प है।

मारवंथ समुद्री तट

मारवंथ समुद्री तट

PC- Abhishektasp

कर्नाटक स्थित मारवंथ समुद्री तट नेचर एक्सप्लोरर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। राज्य के कुंदनपुरा के पास स्थित एक छोटा गांव और एक शानदार बीच है मारवंथ। दक्षिण भारत की तटीय खूबसूरती और रोमांचक दृश्यों का आनंद उठाने के लिए मारवंथ समुद्री तट एक आदर्श विकल्प माना जाता है। यहां का प्लान आप दोस्तों के साथ या परिवार के साथ बना सकते हैं।

यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप यहां कुदरती खूबसूरती का आनंद लेने के साथ-साथ कई तरह की एडवेंचर गतिविधियों का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। इन गर्मियों अगर आप दक्षिण भारत आएं तो यहां की सैर अवश्य करें।

पोनमुडी

पोनमुडी

PC- Arunram85

पोनमुडी का भाषाई अर्थ होता है स्वर्ण ताज...जो केरल के चुनिंदा सबसे खास हिल स्टेशन में गिना जाता है। हरी-भरी घाटियों से भरा यह पर्वतीय क्षेत्र केरल के राजधानी शहर तिरुवनंतपुरम से लगभग एक घंटे के फासले पर स्थित है, जो अरब सागर के ठीक समानांतर चलता है। साहसिक ट्रैवलर्स के मध्य यह हिल स्टेशन काफी लोकप्रिय है। एडवेचंर के शौकीन यहां हाइकिंग और ट्रेकिंग का आनंद लेने के लिए आते हैं।

इसके अलावा यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए भी काफी खास मानी जाती है। यहां के खूबसूरत जल प्रपात प्राकृतिक नजारों को जीवंत रूप प्रदान करते हैं। इन गर्मियों आप पोनमुडी की सैर का प्लान बना सकते हैं।

गोकर्ण में समुद्र तट

गोकर्ण में समुद्र तट

PC- Keshu

गोकर्ण कर्नाटक का एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ स्थल है, जो अपने धार्मिक स्थानों के लिए जाना जाता है। पर इसके अलावा यह गोकर्ण अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है। पिछले कुछ सालों से कर्नाटक के इस खास गंतव्य ने कई ट्रैवलर्स का अपनी ओर ध्यान खिंचा है। जिसके बाद से यहां पर्यटकों और सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। गर्मियों के बीच एक शानदार छुट्टी बिताने के लिए यह स्थल एक आदर्श विकल्प है।

आप यहां दोस्तों या परिवार के साथ एक अच्छा वक्त बिता सकते हैं। गोकर्ण में आप शानदार समुद्री तटों की सैर आनदं ले सकते हैं। यहां चार प्रमुख समुद्री तट हैं, जिनमें ओम बीच सबसे खूबसूरत माना जाता है। इसके अलावा आप हां एडवेंचर गतिविधियों का भी रोमांचक आनंद ले सकते हैं।

अराकू घाटी

अराकू घाटी

PC- Jagannathsrs

अराकू घाटी, आंध्र प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे कई बार भारतीय सिनेमा में भी फिल्माया गया है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन कई स्थानीय कबीलों का घर है। हरी-भरी घाटियों और कॉफी के बागानों वाला यह गंतव्य धरा पर जन्नत का एहसास कराता है। यह हिल स्टेशन राज्य के विशाखापट्टनम जिले के अंतर्गत आता है।

यहां ज्यादातर सैलानी वीकेंड मनाने के लिए आते हैं, इसके अलावा यह हिल स्टेशन एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। गर्मियों के दौरान आप आंध्र प्रदेश के इस खास हिल स्टेशन का प्लान बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+