Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रोमांस से भरपूर नार्थइंडिया के 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन

रोमांस से भरपूर नार्थइंडिया के 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन

By Rupam

भले ही जीवन में चाहे जितनी कठिनाइयां क्यों न आएं लेकिन अगर आप अपनों को समय देते हुए साथ साथ काम करते चलते हैं तो कठिनाइयाँ चुटकियों में कम हो जाती हैं। तो दोस्तों अपने बिज़ी शेड्यूल से कुछ वक़्त चुराइए और आ जाइए नार्थ की इन रोमांटिक डेस्टिनेशन पर जाए। जहाँ आप और आपके पार्टनर के बीच सारी गलतफहमियाँ ख़त्म हो जायेंगी।

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन जो न सिर्फ दो लोगों या दो परिवारों को मिलाती है बल्कि दो आत्माओं को भी एक करती है। एक ऐसी गांठ जो लाइफ को प्यार, आनंद और रोमांस की ओर ले जाता है। तो क्यों न इसमें एक ट्विस्ट डाले जो जाए एक सुखद रोमांटिक ट्रीप पर।

पर ज्यादातर लोग यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि आखिर जाए कहां। अपने रोमांटिक ट्रीप को यादगार कैसे बनाए। तो आइए हम आपको कुछ खूबसूरत और आनंद से भरे रोमांटिक डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं।

चंबा
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित चंबा रोमांटिक युगल के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। प्रदूषित रहित वातावरण, शांत व मनोरम दृश्य, ऊँचे ऊँचे घने वृक्ष, नदी का कल कल करता पानी और यहाँ की संस्कृति आपको बेहद भाएगी, कि आप यहीं रह जाने को सोचने लगेंगे। यह जगह सेब के बाग़ के लिए भी मशहूर है। यहाँ आप कई आकर्षक मंदिरों के भी दर्शन कर सकते हैं।

c

Photo Courtesy: originally posted to Flickr as [1]

शिलांग
पूर्वोत्तर भारत का बेहद आकर्षक स्थल शिलांग पूर्वोत्तर भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। हरे भरे घने जंगल, फूलों की मनमोहक खुशबु, बादलों को ओढ़े पहाड़ और पानी का शोर यह सब देखके मन शिलांग की खूबसूरती में डूब जाता है। यहाँ के लोग और उनकी संस्कृति भी बेमिसाल है, मेहमानों की खातिरदारी का यह एक जीत जागता उदाहरण हैं।

shillong

Photo Courtesy: Windrider24584

नुब्रा घाटी
लद्दाख के बाग़ के नाम से जाना जाने वाली नुब्रा घाटी फूलों की घाटी कहलाती है। गर्मियों के मौसम में यहाँ पीले रंग के जंगली गुलाब खिल जाते हैं। जिनका दृश्य बेहद लुभावना लगता है। साल बाहर बर्फ से ढकी रहने वाली नुब्रा घाटी कारण विश्व प्रसिद्ध है, जिसे हर युगल जोड़ा पसंद करती है, इसकी ठंडी वादिया प्यार को गर्म करने की कोशिश करती है।

nubra

Photo Courtesy: KennyOMG

सापूतारा
गुजरात का हरा भरा और गुजरात की नमी को समेटे हुए सापूतारा बेहद लोकप्रिय स्थल है। सापूतारा झील, सूर्यास्त प्वाइंट, सूर्योदय प्वाइंट, टाउन व्यू प्वाइंट और गांधी शिखर जैसे कई आकर्षणों के लिए जाना जाता है। यहाँ कई अभ्यारण,पार्क और बाग़ हैं- वंसदा नेशनल पार्क, पूर्णा अभयारण्य, गुलाब उद्यान, रोपवे सापूतारा आदि। यहाँ आकर आप प्राकृतिक नज़ारों का जी भर के लुफ्त उठा सकते हैं।

saputara

Photo Courtesy: Master purav

कलिम्‍पोंग
कलिम्‍पोंग भारत के पश्चिम बंगाल राज्‍य में स्थित यह आकर्षक स्थल हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। आप अपने पार्टनर के साथ यहाँ आ सकते हैं क्यूंकि यहाँ की बर्फ से ढकी चोटियां एक बेहद रोमांटिक दृश्य प्रस्तुत करती हैं। यहाँ की ठंडी ठंडी हवा आपकी सारी थकान पल-भर में गायब कर देगी, जिससे आप एकदम रिलेक्स फील करेंगे।

kalimpong

Photo Courtesy: Anuj Kumar Pradhan

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+