Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की पहली फ्रेंच कॉलोनी...छुट्टियों में लगायें फ्रेंच तड़का

भारत की पहली फ्रेंच कॉलोनी...छुट्टियों में लगायें फ्रेंच तड़का

अगर आप पॉन्डिचेरी में फ्रेंच का मजा लेना चाहते हैं तो ये कम करना पॉन्डिचेरी में कतई ना भूले..

By Namrata Shatsri

पॉन्डिचेरी को पॉन्‍डि के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा सालों पहले यहां पर फ्रेंच कॉलोनी बसाई गई थी। ये फ्रेंच कॉलोनी इस खूबसूरत शहर का मुख्‍य आकर्षण हैं। इस शहर में आपको इतिहास, समुद्रतट, रहने की सस्‍ती जगहें, स्‍वादिष्‍ट खाना, मंदिर, गिरजाघर और बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

हम में से ज्‍यादातर लोग पॉन्डिचेरी इसके खूबसूरत समुद्रतटों को देखने के लिए जाते हैं साथ ही यहां का ऑरोबिंदो आश्रम और अन्‍य कई जगहें प्रसिद्ध हैं। लेकिन आपको सबसे ज्‍यादा मज़ा तो इस सफेद शहर की सड़कों और प्रोमेनेड बीच पर चलकर ही आएगा। आपको आइटनरी से ज्‍यादा यहां खुद आकर इस जगह की विशेषताओं को देखना चाहिए।

अगर आप कुछ अलग करने की सोच रहे हैं तो आप इस भारतीय फ्रेंच कॉलोनी में आकर अपना ये सपना पूरा कर सकते हैं।

पेपर फैक्‍ट्री में खरीदारी

पेपर फैक्‍ट्री में खरीदारी

अगर आपको हाथ से बनी हुई चीज़ें इकट्ठा करने का शौक है तो आपको पॉन्डिचेरी की पेपर फैक्‍ट्री जरूर जाना चाहिए। यहां पर आपको हाथ से बनी स्‍टेशनरी और एसेसरीज़ मिल जाएंगी। इस पेपर फैक्‍ट्री को ऑरोबिंदा आश्रम द्वारा संचालित किया जाता है एवं इसकी शुरुआत यहां के स्‍थानीय लोगों के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करने के लिए की गई थी। इस फैक्‍ट्री द्वारा अर्जित की गई सार कमाई को आश्रम के विकास कार्य में लगाया जाता है।PC:jared

ऑरोबिंदो आश्रम जरूर देखें

ऑरोबिंदो आश्रम जरूर देखें

अगर आप किसी शांत जगह पर जाकर अपने मन को सुकुन देना चाहते हैं तो आपके लिए ऑरोबिंदो आश्रम किसी जन्‍नत से कम नहीं है। यहां आकर आपके मन को शांति और सुकुन जरूर मिलेगा। पॉन्डिचेरी आने वाले पर्यटक ऑरोबिंदा आश्रम देखने जरूर आते हैं। ये जगह पॉन्डि के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से एक हैं। आश्रम में श्री ऑरोबिंदा और उनकी मां की समाधि बनाई गई है।PC: Aravind Sivaraj

समुद्र की ठंडी हवा का लें मज़ा

समुद्र की ठंडी हवा का लें मज़ा

हर किसी को समुद्र की ठंडी हवाओं में सैर करना अच्‍छा लगता है। अगर आपको भी ऐसा कुछ करना है तो पॉन्डिचेरी आपके लिए बिलकुल सही जगह है। पॉन्डिचेरी के खूबसूरत समुद्रतटों में प्रोमेनाडे बीच, पैराडाइज़ बीच और सिरेनिटी बीच सबसे ज्‍यादा मशहूर हैं। प्रोमेनाडे बीच और सिरेनिटी बीच के किनारों पर पत्‍थर बहते हुए मिलते हैं। आप चाहें तो इन पत्‍थरों पर चल या बैठ सकते हैं और समुद्र के पास ठंडी हवाओं का मज़ा ले सकते हैं।PC: Rafimmedia

स्‍वादिष्‍ट खाने का लुत्‍फ

स्‍वादिष्‍ट खाने का लुत्‍फ

पॉन्‍डिचेरी में बेकरी और पेस्‍ट्री खासतौर पर सर्व की जाती हैं। ये दो चीज़ें खाने में यहां की विशेषता हैं। फ्रेंच खाने का मज़ा लेना चाहते हैं तो बेकर्स स्‍ट्रीट जाएं। ये जगह स्‍थानीय लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। भरत की फ्रेंच कॉलोनी में आपको कई तरह के ब्रेड, हॉट चॉकलेट और वाइन मिल जाएगी।

PC: ShenXin

फ्रेंच वास्‍तुकला का अनुभव

फ्रेंच वास्‍तुकला का अनुभव

पॉन्‍डिचेरी अपनी इमारतों की वास्‍तुकला के लिए सबसे ज्‍यादा प्रसिद्ध है। पीले रंग और आयरन की दीवारों पर फूलों के पौधे लटके रहते हैं और यही इस जगह की सबसे बड़ी खासियत है। यहां पर सबसे ज्‍यादा फ्रेंच कॉन्‍सुलेट, मेसन डी पोलिस, लिसी फ्रांसाइस के साथ-साथ और भी कई इमारतों की वास्‍तुकला प्रसिद्ध है। इनका लुत्‍फ तो आप पॉन्डिचेरी की सड़कों पर चलते हुए ही ले सकते हैं।PC: Aravind Sivaraj

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+