हमने हाल ही में आपको अपने लेख के जरिये भारत के खूबसूरत गांवो से रूबरू कराया था । इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के दस ऐसे शहर जिन्हें आपको अपने जीवन में एक बार जरुर घूमना चाहिए ।
तो वहीं भारत के कुछ शहर अपने सौन्दर्य के लिए जाने जाते हैं तो कुछ अपनी संस्कृति को दर्शाते हैं।आज इसी क्रम में जानिए भारत के उन शहरों को, जिनकी यात्रा अगर आपने नहीं की तो समझिये आपने कुछ हद तक जीवन का लुत्फ़ नहीं लिया।

जयपुर
गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर किलो का शहर भी कहलाता है। इस शहर में हर घर का रंग गुलाबी है, जिस कारण इस शहर को गुलाबी नगरी का दर्जा प्राप्त है। आपको शायद पता ना हो लेकिन जयपुर, दिल्ली और आगरा तीनों शहर मिलकर स्वर्ण त्रिभुज का निर्माण करते हैं।PC:Ziaur Rahman

आगरा
उत्तर प्रदेश स्थित आगरा देशी समेत विदेशी पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है...यहां आने वाले पर्यटक ताज़महल के अलावा फ़तेहपुर सीकरी, जामा मस्जिद और आगरा का किला आदि घूम सकते हैं।
PC: wikimedia.org

दिल्ली
दिल्ली, प्राचीनता और आधुनिकता का सही संयोजन है, जो आज एक उद्योगिक गोले की जादुई दुनिया बन गई है। दिल्ली में आपको भारत का इतिहास, संस्कृति और विस्मित चीजों का संकलन मिलेगा। यह केवल देश की राजधानी ही नहीं बल्कि राजनीतिक गतिविधियों की भी राजधानी है, जो इसे एक रमणीय स्थान बनाते हैं और पर्यटन पारखियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।PC: wikimedia.org

उदयपुर
राजस्थान में स्थित उदयपुर शहर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है, यहाँ की खूबसूरती, साफ़ सफाई और किलों के कारण उदयपुर पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है। उदयपुर सिर्फ पर्यटकों को ही नहीं बॉलीवुड और हॉलीवुड को भी अपनी ओर आकर्षित करता है..यहां ये जवानी है दीवानी, जेम्स बांड सीरीज की एक फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है।PC: S Ballal

बेंगलुरु
गार्डन ऑफ़ इंडिया के नाम से मशहूर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु काफी खूबसूरत है। खूबसूरती के अलावा ये शहर सूचना प्रौद्योगिकी के लिए भी काफी पसंदीदा जगह है इसी कारण बेंगलुरु ‘सिलिकॉन वैली ऑफ़ इंडिया' के नाम से भी प्रसिद्ध है ।PC: SMit224

वाराणसी (काशी )
उत्तरप्रदेश में स्थित वाराणसी यानी काशी एक पवित्र स्थल है..जिसका छटा बस देखते ही बनती है। यहाँ के मंदिरों के कारण यहाँ श्रद्धालुओं का हर सीजन में तांता लगा रहता है।PC: wikimedia.org

चैन्नई
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भी अपनी खूबसूरती और पर्यटन स्थल के लिए पर्यटकों के बीच खासा प्रसिद्ध है।यहाँ चेपॉक महल, पार्थसारथी का मंदिर, चिड़ियाघर, सेंट जॉर्ज फोर्ट और मरीना बीच पर्यटकों के घूमने के लिए काफी पसंदीदा जगह हैं।PC: wikimedia.org

मैसूर
मैसूर भी काफी खूबसूरत शहर है यहाँ का ललिता महल, कर्ण झील चिड़ियाघर और संग्रहालय पर्यटकों के लिए आकर्षण के मुख्य केंद्र हैं।
PC:Ezhuttukari

कोलकाता
कोलकाता एक बहुत ही खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है ! कोलकाता यहाँ स्थित प्राचीन विश्वविद्यालयों और खूबसूरत गार्डन के लिए मशहूर है।
PC:Pleasant1623

मुंबई
मुंबई भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है..यहां की नाईट लाइफ लोगो के बीच खासा लोकप्रिय है । यही वो शहर है जहाँ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री है और यहाँ भारत के सभी बड़े कलाकार रहते हैं जिनके घरों के आगे रोज लंबी लंबी लाइनें सिर्फ इसीलिए लगती है ताकि लोग अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पा सकें। मुम्बई के सबसे प्रसिद्द स्थानों में से एक है ‘गेटवे ऑफ़ इंडिया' जिसे देखने देश विदेश से लोग आते हैं।
PC: Cididity Hat
- वीकेंड यात्रा को सफल बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण ट्रैवल टिप्स!
- मुक्तेश्वर में एक प्रदूषण मुक्त यात्रा!
- कॉलेज बजट पर करिए इन 12 रोमांचक जगहों की यात्रा!
- चलिए मून वॉक पर पुणे के निघोज गाँव में!



Click it and Unblock the Notifications














