Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे : 80 प्रतिशत काम हो चुका है पूरा, कब खुलने की है संभावना?

अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे : 80 प्रतिशत काम हो चुका है पूरा, कब खुलने की है संभावना?

अहमदाबाद को स्मार्ट सिटी धोलेरा से जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे 'अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे' का निर्माण करीब 80 प्रतिशत हो चुका है। यह वहीं एक्सप्रेसवे है, जो धोलेरा में बन रहे एयरपोर्ट को, जिसे अहमदाबाद का दूसरा एयरपोर्ट कहा जा रहा है, को अहमदाबाद से जोड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से बन जाने के बाद इन दोनों शहरों के बीच आवाजाही करने में लगने वाला समय घटकर महज 40 से 45 मिनट तक रह जाएगा।

ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट की तरह ही अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे भी एक ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे होगा। इसका निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों को मानें तो केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके पूरा होने की डेडलाइन भी तय कर दी है।

ahmedabad dholera expressway

क्या है लंबाई?

Desh Gujarat की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 109 किमी है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो जाने से अहमदाबाद और स्मार्ट सिटी धोलेरा के बीच आवाजाही में लगने वाला समय घटकर महज 40 से 45 मिनट रह जाएगा।

यह एक्सप्रेसवे अहमदाबाद के सरदार पटेल रिंग रोड को देश के पहले ग्रीनफिल्ड स्मार्ट सिटी धोलेरा से जोड़ेगा। बताया जाता है कि अहमदाबाद से शुरू हुए इस एक्सप्रेसवे का निर्माण डायमंड इंटरचेंज के पास एसपी रिंग रोड पर लगभग पूरा होने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के तरफ को ट्रैफिक आवाजाही के लिए खोल भी दिया जा चुका है, जबकि दूसरे हिस्से को अभी बंद रखा गया है। संभावना जतायी जा रही है कि इसे साल 2025 के शुरुआत में खोला जा सकता है।

ahmedabad dholera expressway opening date

कितनी है लागत?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे को बनाने में करीब ₹4,373 करोड़ की लागत आयी है। बताया जाता है कि एसपी रिंग रोड इंटरचेंज पर इस एक्सप्रेसवे का 5 किमी लंबा स्ट्रेच पूरी तरह से तैयार हो चुका है। धोलेरा की तरफ रोड एलाएनमेंट भी पूरा हो चुका है और काले पत्थरों की पहला स्तर भी बिछाया जा चुका है।

बताया जाता है कि फिलहाल इस एक्सप्रेसवे को 8 लेन चौड़ा तैयार किया जा रहा है लेकिन जरूरी होने पर भविष्य में इसे 12 लेन चौड़ा भी बनाया जा सकेगा। फिलहाल स्टील से रेल ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग बनकर तैयार हो चुका है।

इस एक्सप्रेसवे का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव पिपली जंक्शन होगा, जो धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट इंटरचेंज से 10 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य फिलहाल चल रहा है। इसके बाद अगला इंटरचेंज बनाया जाएगा, जो धोलेरा स्मार्ट सिटी को जोड़ेगा।

dholera ahmedabad expressway

बताया जाता है कि पिपली जंक्शन के पास एक्सप्रेसवे बनाने का काम लगभग पूरा होने वाला है। यहां गाड़ियों की गतिसीमा का साइन बोर्ड भी लगाया जा चुका है, जिसमें कारों के लिए 120 किमी/घंटा और कमर्शियल वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा की गतिसीमा निर्धारित की गयी है।

109 किमी लंबा अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे अधेलई इंटरचेंज पर जाकर खत्म होगा। यह भावनगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए शुरुआती बिंदू होगा। बताया जाता है कि यह इंटरचेंज पूरी तरह बनकर तैयार है और इससे होकर वाहन आवाजाही भी कर रहे हैं। यहां स्ट्रीटलाइट लगाने का काम चल रहा है।

यह इंटरचेंज एक्सप्रेसवे को पुराने हाईवे से जोड़ेगा जिसका इस्तेमाल अभी लोग अहमदाबाद से धोलेरा तक और उससे 25 किमी आगे भावनगर तक आने-जाने के लिए करते हैं । मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस एक्सप्रेसवे का लगभग 20 प्रतिशत काम ही बाकी है और 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। संभावना जतायी जा रही है कि इसे साल 2025 के शुरुआत में खोला जा सकता है।

More News

    Read more about: ahmedabad expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+