Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर बनेगा 17 मंजिलों वाला शानदार होटल, कितने होंगे कमरे और लागत?

अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर बनेगा 17 मंजिलों वाला शानदार होटल, कितने होंगे कमरे और लागत?

अहमदाबाद का साबरमती रिवरफ्रंट सिर्फ एक पर्यटन स्थल ही नहीं बल्कि गुजरात के इस शहर को विश्व स्तर पर एक नयी पहचान भी दिला रहा है। रिवरफ्रंट पर लगातार नए-नए विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार साबरमती रिवरफ्रंट विकास प्राधिकरण (SRFDCL) ने 17 मंजिला एक शानदार होटल का निर्माण करने का प्रस्ताव पारित किया है।

इससे पहले रिवरफ्रंट पर कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया था। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) की स्टैंडिंग कमेटी ने पिछले सप्ताह ही साबरमती रिवरफ्रंट पर कन्वेंशन, कल्चर और बिजनेस सेंटर बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने का प्रस्ताव पारित किया था।

ahmedabad hotel at riverfront

कहां और कितनी लागत से बनेगा होटल?

Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिमी तट पर शानदार होटल बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। SRFDCL ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति भी जता दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस शानदार होटल के लिए 17 मंजिला इमारत बनायी जाएगी।

होटल में मेहमानों के रुकने के लिए कुल 300 कमरे बनेंगे। अहमदाबाद में ठहरने का एक शानदार और लग्जुरियस विकल्प के तौर पर इस होटल को बनाने की योजना बनायी गयी है। SRFDCL सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही इस होटल को बनाने के अधिकार बेचे जाएंगे।

luxurious hotel ahmedabad riverfront

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से किये गये दावे के अनुसार साबरमती रिवरफ्रंट पर इस शानदार होटल का निर्माण 6,350 वर्ग मीटर में किया जाएगा।

बताया जाता है कि रिवरफ्रंट पर कन्वेंशन सेंटर और होटल को बनाने के लिए अधिकार बेचे जाएंगे। SRFDCL ने तीन अलग-अलग विकल्प तैयार किये हैं, जिसके आधार पर होटल को बनाने का अधिकार व कन्वेंशन सेंटर का निर्माण पूरा किया जाएगा।

1. होटल के निर्माण का अधिकार बेचा जाएगा और SRFDCL कन्वेंशन सेंटर का निर्माण खुद करेगी। बाद में SRFDCL इस कन्वेंशन सेंटर को चलाने और इसकी देखरेख के लिए इसे किसी कंपनी को लीज पर दे दे।

2. होटल बनाने का अधिकार बेचा जाएगा और होटल बनाने वाली कंपनी ही कन्वेंशन सेंटर भी बनाएगी। होटल बनाने वाली कंपनी अगले 15 सालों तक कन्वेंशन सेंटर की देखभाल और उसे चलाएगी।

3. होटल बनाने का अधिकार बेचा जाएगा और होटल बनाने वाली कंपनी कन्वेंशन सेंटर बनाने के बाद अगले 30 सालों तक उसकी देखभाल करेगी और चलाएगी।

ahmedabad hotel sabarmati riverfront

गौरतलब है कि साबरमती रिवरफ्रंट पर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करने के लिए AMC ने ₹792.5 करोड़ आवंटित किया है। इसमें से लगभग ₹500 करोड़ गुजरात सरकार निवेश करेगी और बाकी का ₹292.5 करोड़ AMC निवेश करेगी।

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसा पहली बार होगा जब अहमदाबाद में 40,200 वर्ग मीटर में कन्वेंशन और बिजनेस सेंटर बनाने की योजना बनायी गयी है। इस कन्वेंशन सेंटर में 6850 वर्ग मीटर में गुम्बद और थिएटर बनाए जाएंगे। वहीं परफॉर्मिंग आर्ट्स थिएटर का निर्माण 11,365 वर्ग मीटर के क्षेत्र में किया जाएगा।

More News

    Read more about: ahmedabad hotel tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+