Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन ड्रिंक्स के बिना भारत यात्रा अधूरी है आपकी

इन ड्रिंक्स के बिना भारत यात्रा अधूरी है आपकी

अपनी जिन्दगी में एक बार आपको भारत की इन देशी ड्रिंक्स को जरुर ट्राई करना चाहिए..

By Goldi

सिर्फ वेशभूषा ही क्यों भारत की विभिन्नता यहां के अलग-अलग हिस्सों में मिलने वाले ड्रिंक्स में भी दिखाई देती है। तो अगर अप को भारत के अलग अलग राज्यों को घूमने का शौक है या फिर इन छुट्टियों ,आप कहीं दूसरे राज्य घूमने का प्लान बना रहे हैं..तो वहां के खाने के साथ वहां की ये ड्रिंक्स चखना कतई ना भूले...यकीन मानिए ये देशी ड्रिंक्स आपकी ट्रिप और और भी यादगार बना देंगी

चाय

चाय

इस नाम से तो सभी वाकिफ है...और शायद हर हिन्दुस्तानी का पसंदीदा पेय है। साथ ही चाय का स्वाद आप कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश ताख ले सकते हैं। अलग-अलग स्वाद और अलग तरीकों से बनी चाय एक बार ट्राई ज़रूर करें। अदरक मसाला चाय तो हर जगह आसानी से मिल ही जाएगी, लेकिन कश्मीर की केसर वाली चाय या बनारस की पप्पू की स्पेशल चाय और पुरानी दिल्ली की फ़िरदौस की चाय, ये सब आपको ढूंढने पर ही मिलेगा। जब भी आप इन जगहों पर जाएं, तो शहर की तंग गलियों में इन चाय वालों को ढूंढे और चाय का लुत्फ उठाये।PC: wikimedia.org

अंगूरी

अंगूरी

अंगूरी हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध और पारंपरिक पेय है..जिसे किन्नौरी के नाम से भी जाना जाता है। अंगूरी बनाने के लिए हरे और लाल अंगूरों का प्रयोग किया जाता है। जो विभिन्न त्योहारों और अवसरों पर पिया जाता है।

ठंडाई

ठंडाई

बात भारत के पेय की हो और ठंडाई का नाम ना लिया जाये तो यह लेख अधूरा है। यूं तो आप ठंडाई का लुत्फ कहीं भी उठा सकते हैं..लेकिन बनारस की ठंडाई की बात ही अलग है।यहां ठंडई के बगैर होली खेली नहीं जा सकती है। होली के दिन बनारस के हर चौक-चौराहे पर आपको लोग ठंडई का स्वाद लेते हुए नज़र आ जाएंगे।
PC:Aparna Balasubramanian

हांडिया

हांडिया

पश्चिम बंगाल के आदिवासी क्षेत्रों में हांडिया काफ़ी लोकप्रिय है ।हांडिया चावल के छोटे-छोटे टुकड़ों के साथ 25 अन्य प्रकार हर्ब्स को मिला कर तैयार की जाती है।

सोंती

सोंती

ये तो हम सभी जानते हैं कि, जौं से बियर बनती है, तो वहीं झारखंड में शराब चावल से बनती है सोंती। यह ड्रिंक गर्मी में शरीर के तापमान को कम रखने में सोंती काफ़ी सहायक होती है।

ताड़ी

ताड़ी

अगर आप यूपी,बिहारी या मध्य प्रदेश में हैं तो आपको यहां की प्रसिद्ध ताड़ी जरुर ट्राई करनी चाहिए।ताड़ी अपने आप में औषधीय गुणों से भरपूर होती है, लेकिन ज़्यादा मात्रा में ताड़ी पीने से नशा होता है, इसलिए हम आपको ज्यादा ताड़ी पीने का सेवन करने के लिए नहीं कह रहे ।PC:GinaD

चांग

चांग

चांग सिर्फ एक बियर ही नहीं, बल्कि सिक्किम की परंपरा और विरासत का एक मुख्य हिस्सा भी है। जाड़ों में चांग लकड़ी के कप में परोसी जाती है। अगर आप वाकई आप सिक्किम की यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं तो सिक्किम जाकर चांग ज़ायका एक बार लुफ़्त ज़रूर उठाएं।

क्यात

क्यात

पूर्वोत्तर भारत में स्थित मेघालय पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप मेघालय की सैर करने की सोच रहे हैं तो मेघालय में हर अवसर पर परोसी जाने वाली क्यात, एक बार ट्राई जरूर करें। यह देशी ड्रिंक भी आपको अपना दीवाना बना लेगी।इस शानदार देसी शराब के बिना मेघालय की कोई दावत पूरी नहीं होती है।

कहवा और नून चाय

कहवा और नून चाय

अगर आप कश्मीर गये होंगे तो आपने वहां की कहवा या नून चाय तो जरुर टेस्ट की होगी..क्या नहीं की..तो इस बार इस चाय का स्वाद जरुर ले।यह चाय कश्मीर का प्रसिद्ध 'कहवा', केसर, दालचीनी, इलाइची से बनी ग्रीन टी होती। है दिल-ओ-दिमाग़ को तरोताज़ा कर देने वाली इस चाय में अगर नींबू मिल जाए, तो इसका ज़ायका और भी बढ़ जाता है। कहवा के अलावा, कश्मीर की नून चाय भी काफ़ी प्रसिद्ध है।ये मसाला चाय की तरह ही बनती है,लेकिन यह चाय थोड़ी सी खास है क्योंकि इसमें चीनी नहीं बल्कि नमक मिलाया जाता है।

ठर्रा

ठर्रा

उत्तर भारत में गन्ने का जूस गर्मियों में लोगो के पसंदीदा पेय में से एक है। आपने गन्ने का जूस तो खूब पिया होगा, लेकिन भारत के कुछ हिस्सों में गन्ने से शराब बनाई जाती है। जिसे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और नासिक में ठर्रा कहा जाता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+