Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खाने-पीने के हैं शौकिन! इन शहरों के व्यंजन हैं वर्ल्ड फेमस

खाने-पीने के हैं शौकिन! इन शहरों के व्यंजन हैं वर्ल्ड फेमस

दुनिया भर से लोग लजीज भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखने भारत आते हैं। यूट्यूब और सोशल मीडिया की मदद से विदेशियों द्वारा भारतीय व्यंजन बनाकर खाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में अक्सर छाया रहता है। ऐसे में भारतीय और घूमने-फिरने के शौकिन होकर आप विभिन्न राज्यों के लजीज व्यंजन ट्राई ना करें, ऐसा कैसे हो सकता है।

Kebab

कहीं का कबाब स्पेशल है तो कहीं की मिठाई, कहीं लिट्टी का स्वाद शानदार होता है तो कहीं छोले-भटूरे खाकर लोग अपनी ऊंगलियां चाटते रह जाते हैं।

हम आपको बताते हैं भारत के उन प्रमुख शहरों के बारे में जहां के व्यंजन है वर्ल्ड फेमस।

1. जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सिर्फ वेज आइटम ही नहीं कई नॉनवेज आइटम भी ऐसे मिलते हैं, जिन्हें मिस नहीं किया जा सकता है। जयपुर की ट्रिप में आप सबसे पहले घेवर, गट्टे की सब्जी और रबड़ी से बने मालपुए ट्राई करें। इसके बाद शाम को घूमते हुए प्याज की कचौड़ी, मावा कचौड़ी, दाल बाटी चूरमा खाएं। एक दिन डिनर में लाल मांस जरूर खाएं। हां उस दिन कुछ और हेवी खाना मत खाएं।

2. चेन्नई

Chennai dosa

साउथ इंडियन व्यंजन हर किसी का गो टू गो फूड होता है। यह देश के लगभग हर शहर में आसानी से उपलब्ध भी होता है। लेकिन साउथ इंडिया में आकर ऑथेंटिक साउथ इंडिया फूड टेस्ट करना तो बनता है। चेन्नई में सबसे पहले आप विभिन्न फ्लेवर्स वाले और टाइप के डोसा व इडली और चटनी ट्राई करें। इसके साथ मैसूर पाक, बिरयानी, पनियारम, मुर्कु, वड़ा की कई किस्में, नेथिली फिश फ्राई का भी स्वाद जरूर चखें। आखिर में फिल्टर कॉफी के साथ अपना मील कम्प्लीट करें।

3. इंदौर

मध्य प्रदेश के इस शहर में एक पूरा मार्केट का ही नाम 56 भोग के तर्ज पर 56 बाजार रख दिया गया है। इंदौर में बने नमकीन काफी ज्यादा फेमस हैं। यहां बिना तला समोसा, रामबाबू के पराठे, मालपुआ, दाल बाटी, इंदौरी पोहे, दही बड़ा, साबुदाना खिचड़ी, मूंग और कई तरह के भजिया का स्वाद लेना तो यहां जरूर बनता है।

4. कोलकाता

fish curry

कोलकाता में आकर रसगुल्ला, संदेश और बाकी मिठाईयों का स्वाद तो लेना ही है। इसके अलावा भी कई तरह के व्यंजन जो आपको अपने कोलकाता ट्रिप में शामिल करनी चाहिए। इसमें काठी रोल, कोलकाता की खास बिरयानी, पुचका, झाल मुढ़ी, फिश फ्राई, एग डेविल, कचौरी सब्जी, सोरसे इलिश (हिल्सा) आदि व्यंजनों का जरूर लुत्फ उठाएं।

5. लखनऊ

लखनऊ का नाम लेते ही सबसे पहले आपके मन में जो व्यंजन आता है, वह है कबाब। लखनऊ में कबाब के साथ-साथ कई और व्यंजन भी आपका बाहें फैलाये स्वागत करने के लिए तैयार होती हैं। इनमें लखनवी पुलाव, चिकन कोरमा, अवधी चिकन, काजू करी, रोगन जोश, कटोरी चाट और शाही टुकड़ा शामिल है।

6. पटना

patna litti

बिहार के लाला ऑथेंटिक लिट्टी-चोखा का स्वाद तो आपको पटना में लेना ही है। लेकिन इसके अलावा पटना में आपको और भी कई लजीज व्यंजन मिलेंगे, जैसे पुरा, दाल पिट्ठी, तिलकुट, माढ़ा की लाई, हनुमान मंदिर का नैवेद्यम और खाजा। शाम को चलते-फिरते पटना के रास्तों पर बिहारी भुजा का स्वाद लेना भी मत भुलिए। इन व्यंजनों के बिना आपकी पटना ट्रिप तो अधुरी ही रह जाएगी।

7. पूणे

पूणे में आपको लजीज स्ट्रीट फुड से लेकर नॉन वेज तक, काफी लजीज स्वाद चखने का मौका मिलेगा। अपने पूणे की ट्रिप पर आप मिसल पाव, पाव भाजी, दाबेली, पूरन पोली, वड़ा पाव, पट्टी समोसा, साबुदाना वड़ा, चटनी सैंडवीच, मसका, मीट कीमा आदि व्यंजन जरूर खाएं।

8. अमृतसर

chola bhatura

अमृतसर सिर्फ धार्मिक शहर ही नहीं बल्कि अपने लजीज पकवानों की वजह से भी खाने के शौकिन पर्यटकों को आकर्षित करता है। अमृतसर के अपने ट्रिप पर खाने-पीने की शुरुआत स्वर्ण मंदिर में लंगर खाने से करें। इसके बाद यहां चिकन टिक्का, पाया, मटन चाप, लस्सी, फ्रुट चाट का भी लुत्फ उठाइए। अगर मौका मिले तो अमृतसरी फिश फ्राई को मिस मत करें।

More News

    Read more about: food travel patna chennai pune
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+