Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »6 जनवरी से अयोध्या एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करेगा इंडिगो, जानिए कैसा है श्रीराम एयरपोर्ट

6 जनवरी से अयोध्या एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करेगा इंडिगो, जानिए कैसा है श्रीराम एयरपोर्ट

पूरी दुनिया की नजर अभी अयोध्या पर ही टिकी हुई है। अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। 23 जनवरी से भक्तों के लिए राम मंदिर के दरवाजों को खोल दिया जाएगा। संभावना है कि राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद यहां हर रोज आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 2 लाख तक पहुंच जाएगी। अयोध्या आने वाले रामभक्तों की सुविधा के लिए अयोध्या एयरपोर्ट का संचालन दिसंबर के अंत से ही शुरू करने की योजना है।

ayodhya airport

पहले अयोध्या एयरपोर्ट का नाम 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट' रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'महर्षि वाल्मिकि इंटरनेशन एयरपोर्ट अयोध्याधाम' रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा होने की Deadline 15 दिसंबर तय की है, लेकिन संभावना है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

नगर वास्तुकला के आधार पर तैयार हुआ एयरपोर्ट

अयोध्या का श्रीराम एयरपोर्ट की वास्तुकला ठीक वैसी ही है, जैसी अयोध्या में राम मंदिर की वास्तुकला है। इन्हें नगर वास्तुकला के आधार पर तैयार किया गया है। अयोध्या एयरपोर्ट का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। एयरपोर्ट के खंभों और दीवारों को देखकर ऐसा लगता है कि यह किसी पुराने मंदिर का हिस्सा है।

paining at ayodhya airport

एयरपोर्ट की दीवारों पर रामायण के आधार पर मुराल पेंटिंग बनाए गये हैं, जिसमें मुख्य रूप से भगवान श्रीराम के प्रतिक चिन्ह 'तीर-धनुष' को उकेरा गया है। एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल की छत को 7 खंभों पर टिकाया गया है जो रामायण के 7 कांडों का प्रतिक है। पुराने मंदिरों की तरह ही एयरपोर्ट टर्मिनल में एक मुख्य शिखर भी बनाया जाएगा।

कितना हुआ है खर्च

65,000 वर्गफीट के क्षेत्र में फैले अयोध्या एयरपोर्ट को बनाने में करीब 250 करोड़ रुपए का खर्च आया है। अयोध्या एयरपोर्ट पूरी तरह से इस रामनगरी का प्रतिक होगा। मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती दिनों में अयोध्या एयरपोर्ट पर हर घंटे 2 से 3 विमानों का संचालन संभव होगा।

airport at ayodhya uttar pradesh

अयोध्या एयरपोर्ट पर करीब 350 यात्री एक बार में यात्रा कर सकेंगे। लेकिन बाद में पिक आवर के दौरान यात्रियों की संख्या 750 तक बढ़ायी जा सकेगी। बताया जाता है कि अयोध्या एयरपोर्ट का रनवे बोइंग 737, एयरबस 319 और एयरबस A320 विमानों को सपोर्ट कर सकेगा। भविष्य में रनवे को 3700 मीटर और बढ़ाने की योजना है ताकि बोइंग 777 या 787 को भी यह सपोर्ट कर सकें।

किन-किन शहरों के लिए मिलेगी उड़ान

direct flight from ayodhya to delhi

अयोध्या एयरपोर्ट से यात्री सेवाएं शुरू करने वाली पहली एयरलाइंस कंपनी इंडिगो है। मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस का पहला विमान अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेगा। इंडिगो के एक बयान के अनुसार अयोध्या एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू होने के साथ ही यह इंडिगो का 89वां घरेलु डेस्टिनेशन होगा।

एयरलाइंस कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले अयोध्या एयरपोर्ट पर दिल्ली और अहमदाबाद से सीधी उड़ान शुरू होगी। बाद में धीरे-धीरे देश के दूसरे शहरों से अयोध्या एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। सोशल मीडिया पर किये गये एक पोस्ट में इंडिगो ने दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए विमान का टिकट ₹2,999 से शुरू होने की घोषणा की है।

Indigo की फ्लाईट की Details

Flight No. Origin Destination Frequency Effective Departure Arrival
6E 2128 Delhi Ayodhya Jan 06, 2024 11.55 13.15
6E 2129 Ayodhya Delhi Jan 06, 2024 13.45 15.00
6E 2128 Delhi Ayodhya Daily Jan 10, 2024 11.55 13.15
6E 2129 Ayodhya Delhi Daily Jan 10, 2024 13.45 15.00
6E 6375 Ahmedabad Ayodhya Tue, Thurs and Sat Jan 11, 2024 9.10 11.00
6E 112 Ayodhya Ahmedabad Tue, Thurs and Sat Jan 11, 2024 11.30 13.40
sriram airport ayodhya

हर साल श्रीराम जन्मभूमि में हजारों की संख्या में भारत समेत दूर-दराज के देशों से श्रद्धालु आते रहते हैं। लेकिन 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही अयोध्या में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही राम मंदिर के कारण अयोध्या व उत्तर प्रदेश के पर्यटन और उससे जुड़े रोजगार की संभावनाओं में भी वृद्धि हो सकती है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+