Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दीपोत्सव पर आतिशबाजी और 25 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी अयोध्या, देखें भव्य उत्सव की शानदार Photos

दीपोत्सव पर आतिशबाजी और 25 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी अयोध्या, देखें भव्य उत्सव की शानदार Photos

इस बार की दिवाली अयोध्या वाली...इसी बात को 30 अक्तूबर को रामनगरी अयोध्या में मनाये गये दीपोत्सव ने सच साबित कर दिया। इस भव्य दीपोत्सव में जो भी शामिल हुआ, सभी ने एक ही स्वर में एक ही बात को दोहराया। मानों Time मशीन ने उस वक्त अयोध्या में मौजूद उन सभी लोगों को त्रेता युग में पहुंचा दिया हो। हो भी क्यों न...इस साल अयोध्या का दीपोत्सव पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा शानदार और भव्य जो हुआ।

आखिर 500 सालों का इंतजार जो पूरा हुआ और राम मंदिर की पहली दिवाली मनायी जा रही है। इस साल दीपोत्सव में नया कीर्तिमान भी गड़ा गया और 25 लाख दीयों से सरयू नदी के घाटों को रोशन किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं, 1100 से अधिक पुजारियों ने राम की पैड़ी में भव्य सरयू आरती भी की। इसके साथ आतिशबाजी, लेज़र और ड्रोन शो भी हुआ जिसे देखने वाला बस देखता ही रह गया।

ayodhya deepotsav

आप भी अयोध्या के इस भव्य दीपोत्सव का साक्षी बनें। दीपोत्सव के दिन आप अयोध्या मौजूद नहीं रह पाएं तो क्या हुआ...हम आपके लिए लेकर आएं हैं अयोध्या के भव्य दीपोत्सव की कुछ शानदार और चुनिंदा तस्वीरें।

firecrackers

1. दीपोत्सव के दिन हुई आतिशबाजी से जगमगा उठी प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या।

cm up

2. सुबह से ही अयोध्या में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हुए थे।

Cm yogi

3. रामलीला के दौरान प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और अन्य कलाकारों को नमन करते सीएम योगी।

bharat milap ayodhya

4. हर कोई भावुक हो उठा, जब श्रीराम के गले लगे भरत। साथ में माता सीता और छोटे भाई लक्ष्मण।

Ayodhya ram ki paidi

5. लाखों दीयों की रोशनी जब आसमान को भी कर रही थी रोशन। अयोध्या का एरियल व्यू।

ram mandir ayodhya deepotsav

6. राम मंदिर की पहली दिवाली। दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। फूलों से सजाया गया श्रीराम जन्मभूमि मंदिर।

ram rajyabhishek deepotsav

7. दीपोत्सव के मौके पर श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करते मुख्यमंत्री योगी।

laser show ayodhya

8. दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में आयोजित हुआ शानदार लेज़र शो।

deepotsav ayodhya

9. दीपोत्सव के मौके पर 25 लाख मिट्टी के दीयों से अयोध्या में सरयू नदी के हर घाट जगमगा उठा।

ayodhya deepotsav

10. कितना शानदार है न यह नजारा...जब लाखों दीयों की रोशनी से रोशन हो रही हो पूरी अयोध्या।

ayodhya

11. दिल को छू लेने वाला नजारा...राम की पैड़ी में शानदार लेज़र शो।

cultural program

12. दीपोत्सव के मौके पर राम की पैड़ी पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।

ram ki paidi ayodhya

13. जब हर कण में दिखा श्रीराम का नाम...राम की पैड़ी में लाइट एंड साउंड शो।

drone show ayodhya

14. दीपोत्सव पर हुआ शानदार ड्रोन शो...जैसा पहले कभी नहीं हुआ।

More News

    Read more about: ayodhya diwali photo gallery
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+