Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस साल की दीवाली अयोध्या वाली : दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड, होगा श्रीराम का राज्याभिषेक

इस साल की दीवाली अयोध्या वाली : दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड, होगा श्रीराम का राज्याभिषेक

इस साल की दीवाली होने वाली है अयोध्या वाली। इस साल एक बार फिर से अयोध्या में दीपोत्सव पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस साल पहली बार अयोध्या में दीवाली मनायी जाएगी, तो इसका भव्य होना तो बनता ही है। लगभग 500 सालों के इंतजार के बाद इस साल रामभक्त अपने आराध्य के साथ दीवाली का उत्सव मनाने वाले हैं।

इस उत्सव को और भी भव्य बनाने में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस साल श्रीराम का प्रतीकात्मक रूप से राज्याभिषेक भी किया जाएगा।

ayodhya deepotsav

चलिए इस साल अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ी सारी जानकारियां आपको देते हैं -

दीपोत्सव की जोरशोर से चल रही है तैयारी

जनसत्ता की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस साल अयोध्या में बड़ी ही भव्य दीवाली मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अयोध्या में 28 अक्तूबर से ही दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। 3 दिनों तक अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव के दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

इस साल जो पर्यटक अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होने वहां पहुंच रहे हैं, उन्हें पूरी तरह से त्रेता युग में होने का ही अनुभव मिलने वाला है। पूरी अयोध्या नगरी को सजाने का काम शुरू हो चुका है। कहीं तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं तो कहीं लाइटिंग के जरिए रामनगरी को सजाया जा रहा है।

ayodhya deewali

इस बार की दीवाली होगी बड़ी खास

इस साल अयोध्या के दीपोत्सव में एक बार फिर से नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां की गयी हैं। इस साल अयोध्या में राम की पौड़ी से लेकर सरयू के सभी 55 घाटों पर 25 लाख दीयों को जलाने की योजना बनायी गयी है। अयोध्या के सभी मंदिरों को भी दीवाली के दिन दीयों से रोशन कर दिया जाएगा। पिछले साल अयोध्या के 51 घाटों पर ही दीयों को जलाया गया था लेकिन इस साल 55 घाटों पर दीये जलाए जाएंगे। दीयों को कतारों में रखने का काम भी शुरू हो चुका है।

बताया जाता है कि इस साल 10 हजार स्थानीय निवासियों को भी दीपोत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। लता चौक के पीछे की तरफ कैनवस पर विशाल पुष्पक विमान बनाया गया है जो एक सेल्फी प्वाएंट भी बनेगा। यह पुष्पक विमान जमीन से 2 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है जो 36 फीट ऊंचा और 24 फीट चौड़ा है। इस पुष्पक विमान में भगवान श्रीराम की 5 फीट 10 इंच की प्रतिमा भी होगी। इसके अलावा पुष्पक विमान में माता सीता, हनुमान और श्रीराम के तीनों भाईयों की मूर्तियां भी लगायी जाएंगी। ये सभी मूर्तियां फाइबर से बनी होंगी।

ayodhya deepotsav 2024

बनेगा राम दरबार

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या में राम की पैड़ी पर इस साल भव्य रामदरबार सजाया जाएगा। इसके अलावा पूरे अयोध्या में 11 से ज्यादा भव्य द्वार बनाए जा रहे हैं। पूरी अयोध्या नगरी को फूलों से सजाने की तैयारी भी की गयी है। बताया जाता है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को सजाने के लिए 10 क्विंटल फूलों को मंगाया गया है। मुख्य द्वार से लेकर मंदिर के सभी चारों गेटों को फूलों से सजाया जा रहा है।

दीवाली (31 अक्टूबर) के दिन अयोध्या के घाटों पर दीयों को जलाने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। इस दिन अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी उपस्थित रहेंगे और रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी करेंगे। दीवाली की शाम को सरयू नदी के किनारे 1100 वेदाचार्य भव्य आरती करेंगे।

deeyas at ayodhya ghat

क्या होगा सीएम योगी का अयोध्या में शेड्यूल :-

30 अक्तूबर

  • सुबह 9 बजे - साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा
  • दोपहर 2.20 बजे - हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचेंगे। श्रीराम, माता सीता की पूजा करेंगे। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और ऋषि वशिष्ठ पर पुष्प वर्षा।
  • दोपहर 3.15 से 5.55 बजे तक - रामकथा पार्क में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
  • शाम 6 से 6.20 बजे तक - सरयू आरती में शामिल होंगे।
  • शाम 6.25 बजे - राम की पैड़ी पर आगमन।
  • शाम 6.25 से 7.25 बजे तक - दीपोत्सव के लिए दीयों को जलाना, लेजर शो, अतिथियों का स्वागत और संबोधित करना, आतिशबाजी को देखेंगे।
  • शाम 7.50 से 9.30 बजे तक - रामकथा पार्क में रामलीला देखेंगे।

31 अक्तूबर

  • सुबह 8 से 8.30 बजे तक - रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन व पूजन।

More News

    Read more about: diwali ayodhya festivals
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+