Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या एयरपोर्ट से लेकर अमृत भारत ट्रेन, राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह से जुड़ी जानकारियां

अयोध्या एयरपोर्ट से लेकर अमृत भारत ट्रेन, राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह से जुड़ी जानकारियां

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन में एक महीने से भी कम का समय रह गया है। 22 जनवरी 2024 को निर्माणाधिन राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर तैयारियां अपने चरण में है। राम मंदिर से जुड़ी कई जानकारियां छन-छनकर सामने आ रही हैं।

ram temple

इनमें अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन से लेकर राम जन्मभूमि को सीता जन्मभूमि से जोड़ने वाली अमृत भारत ट्रेन, राम पादुका और 30 दिनों तक जलने वाली अगरबत्ती भी शामिल हैं।

आइए आपको राम मंदिर के उद्घाटन समारोह बारे में सभी लेटेस्ट जानकारियां देते हैं।

  • अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त महज 84 सेकंड का है।
  • शुभ मुहूर्त 12:29:08 पर शुरू होगी और 12:30:32 पर खत्म हो जाएगी।
  • ज्योतिषाचार्य के मुताबिक 22 जनवरी मुहूर्त के लिहाज से कई वाणों से दोष मुक्त है। यह मुहूर्त अग्निबाण, मृत्युबाण, चोरबाण, नृपबाण और रोगबाण से मुक्त है।
ram mandir
  • राम मंदिर उद्घाटन का मुख्य समारोह से पहले पूरे समारोह का ट्रायल किया जाएगा।
  • अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का ट्रायल 30 दिसंबर को 2023 को होगा।
  • जानकारी के अनुसार इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या में उपस्थित रहेंगे।
  • पूरी अयोध्या नगरी को इस दिन फूलों से सजाया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
  • अयोध्या एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग का ट्रायल हो चुका है।
  • प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या एयरपोर्ट पर करीब 100 फ्लाइट लैंड करेंगी। इसलिए उस दिन एयर ट्रैफिक और ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है।
  • 30 दिसंबर 2023 को ही पीएम मोदी अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • 22 कोच वाली नॉन-एसी यह ट्रेन अयोध्या से दरभंगा के बीच चलेगी, जो सीतामढ़ी होकर जाएगी। यानी राम जन्मभूमि (अयोध्या, उत्तर प्रदेश) को सीता जन्मभूमि (सीतामढ़ी, बिहार) से जोड़ने का काम करेगी।
  • अमृत भारत ट्रेन मूल रूप से प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखकर चलायी जा रही है। यह ट्रेन दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, वाल्मिकिनगर से होकर अयोध्या आएगी और फिर अयोध्या से दिल्ली जाएगी।
  • 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री कई वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है।
  • राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए गुजरात के वडोदरा में 108 फीट लंबी अगरबत्ती तैयार की जा रही है।
ayodhya ram mandir
  • इस अगरबत्ती का निर्माण गाय के गोबर, गाय के दुध से बने घी, लकड़ी, तिल, जौ, हवन सामग्री आदि वस्तुओं से बनाया गया है। इसे बनाने का आनुमानिक खर्च लाखों रूपए बताया जाता है।
  • तैयार हो जाने के बाद यह अगरबत्ती अयोध्या भेजी जाएगी, जिसे भेजने में भी काफी खर्च आने वाला है।
  • हैदराबाद के रहने वाले श्री चल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने सोने और चांदी से भगवान राम की चरण पादुकाएं तैयार की हैं।
  • इन चरण पादुकाओं को बनाने में 1 किलो सोना और 7 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है। चरण पादुका में कई बहुमूल्य रत्न भी जड़े गये हैं।
  • 19 जनवरी को ये चरण पादुकाएं अयोध्या पहुंचेंगी। फिलहाल इन्हें दर्शन के लिए एसजी हाईवे पर तिरुपति बालाजी मंदिर में रखा गया है।
  • 22 जनवरी को अयोध्या में सिर्फ उन्हीं लोगों को रहने की अनुमति दी जाएगी, जिनके पास समारोह का आमंत्रण पत्र या बतौर कार्यकर्ता कार्ड होगा।
  • इस दिन की सभी होटल, लॉज और आश्रम में प्री-बुकिंग को कैंसिल कर दिया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+