Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम तल में इस दिन स्थापित किया जाएगा राम दरबार, हर साल होगा श्रीराम का सूर्य तिलक

अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम तल में इस दिन स्थापित किया जाएगा राम दरबार, हर साल होगा श्रीराम का सूर्य तिलक

पिछले साल जनवरी के महीने में बड़े ही धूम-धाम के साथ अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला/बालक राम की स्थापना करने के साथ ही मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए भी खोल दिया गया था। मंदिर के भूतल में रामलला की मनमोहक प्रतिमा में विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी। हालांकि इसके बाद भी मंदिर निर्माण को जारी रखते हुए प्रथम तल और शिखर का निर्माण किया जा रहा है।

हाल ही में श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया गया कि इस साल के अंत तक मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर के प्रथम तल में राम दरबार की स्थापना के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

ayodhya ram mandir

कब स्थापित होगा राम दरबार?

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल में भगवान श्रीराम की 5 साल की आयु वाली बालक राम स्वरूप में प्रतिमा स्थापित की गयी है। वहीं राम मंदिर के प्रथम तल में राम दरबार को स्थापित किया जाएगा, जहां भगवान श्रीराम अपने तीनों भाईयों, पत्नी माता सीता और परम भक्त हनुमान समेत पूजे जाएंगे। ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार राम दरबार की स्थापना मई महीने के पहले 15 दिनों के अंदर शुभ मुहूर्त पर कर दी जाएगी।

इसके साथ ही बताया गया कि राम दरबार के दर्शन के लिए निःशुल्क पास की व्यवस्था भी की जाएगी, जो आम श्रद्धालुओं के लिए जारी होंगे। इन पास को श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए ही जारी किए जाएंगे। बताया जाता है कि हर 1 घंटे में 50 श्रद्धालु राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। एक दिन में अधिकतम 800 लोगों को यह पास जारी किया जाएगा।

स्थायी होगा सूर्य तिलक

राम नवमी के मौके पर पिछले साल से ही बालक राम के सूर्य तिलक की व्यवस्था की गयी है, जब भगवान सूर्य अपने वंशज रघुवंशी श्रीराम का अपनी किरणों से तिलक करते हैं। हाल ही में ट्रस्ट की हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि अब से हर साल भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक किया जाएगा। अगले 20 सालों तक हर साल राम नवमी के दिन श्रीराम का सूर्य तिलक होगा, जिसका सीधा प्रसारण दुनियाभर में किया जाएगा।

राम नवमी के दिन मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को तेज गर्मी और धूप से बचाने के लिए अस्थायी छांव की व्यवस्था करने पर भी विचार किया गया है। साथ ही मंदिर परिसर में अस्थायी कैनोपी और मैट बिछाएं जाएंगे ताकि पत्थर बिछाए फर्श के गर्म होने से श्रद्धालुओं के पैर न जल जाएं।

ram mandir balak ram

2025 के अंत तक पूरा होगा राम मंदिर का निर्माण

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर कमेटी की बैठक में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा का निर्धारण भी किया गया है। बताया जाता है कि दिसंबर 2025 तक राम मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद राम मंदिर परिसर में एक ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा, जिसका निर्माण दिसंबर 2025 के बाद शुरू होगा।

मंदिर में 20 गैलरी का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जहां भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों के संबंधों में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा इस साल राम नवमी के दिन राम मंदिर में बनाए जा रहे चार द्वारों का नामकरण किया जाएगा। नामकरण उन व्यक्तियों के नाम पर करने का फैसला लिया गया है जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

More News

Read more about: ayodhya ram mandir temple
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+